सुशासन तिहार में समाधान शिविर बना हितग्राहियों के लिए उम्मीद की किरण
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल ‘सुशासन तिहार’ प्रदेश में पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में एक सशक्त प्रयास सिद्ध हो रहा है। इसके अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम क्षेत्र बिलासपुर के दो हितग्राहियों रीना यादव एवं सीमा बघेल को नवीन राशनकार्ड प्रदान किया गया।
बिलासपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 2 की निवासी रीना यादव ने प्राथमिकता श्रेणी में राशनकार्ड हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। जांच में यह पाया गया कि वह असंगठित क्षेत्र में श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं तथा उनका नाम श्रमिक कार्ड में श्रेणीबद्ध मजदूर (रेजा, कूली) के रूप में अंकित है। निर्धारित मापदंडों की पूर्ति उपरांत उन्हें नवीन प्राथमिकता राशनकार्ड जारी किया गया।
इसी प्रकार सीमा बघेल, जो संयुक्त सामान्य परिवार की सदस्य हैं, ने सामान्य राशनकार्ड के लिए आवेदन किया था। उनके पति सतीश बघेल भारतीय रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। समाधान शिविर में दस्तावेजों की पुष्टि के पश्चात पात्रता अनुरूप उन्हें नवीन सामान्य राशनकार्ड प्रदान किया गया।
दोनों हितग्राहियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। रीना यादव ने बताया कि पूर्व में कई बार प्रयासों के बावजूद राशनकार्ड बनवाना संभव नहीं हो सका था, परंतु समाधान शिविर के माध्यम से यह कार्य सहजता से हो गया। वहीं, सीमा बघेल ने कहा कि सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बन गया है।
गौरतलब है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत राशनकार्ड, पेंशन, श्रमिक पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य बीमा, स्वच्छता, विद्युत एवं पेयजल संबंधी समस्याओं का स्थल पर ही समाधान किया जा रहा है। इस पहल से प्रशासन और नागरिकों के मध्य संवाद एवं विश्वास की नई परंपरा स्थापित हो रही है, जो लोकतांत्रिक सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?