मारुति एरिना के सभी मॉडल्स पर आकर्षक छूट
नई दिल्ली । मारुति सुजुकी एरिना डीलर्स मई 2025 में लगभग सभी मॉडल्स पर आकर्षक छूट दे रहे हैं। एमपीवी एर्टिगा को छोड़कर बाकी सभी कारों पर कंपनी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और स्क्रैपेज स्कीम जैसी ऑफर्स शामिल हैं।
इससे ग्राहकों को नई कार खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है। मारुति वैगन आर के एएमटी वेरिएंट्स पर 68,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर 63,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। इसी तरह सेलेरियो पर भी एएमटी वेरिएंट्स के लिए 68,000 रुपये और अन्य वेरिएंट्स पर 63,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। सेलेरियो अब छह एयरबैग्स के साथ आती है, जिससे इसकी सुरक्षा क्षमता भी बढ़ गई है। भारत की सबसे किफायती कार मारुति ऑल्टो के10 भी इस महीने छूट में शामिल है। इसके एएमटी वेरिएंट्स पर 68,000 रुपये और मैनुअल तथा सीएनजी वेरिएंट्स पर 63,000 रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं।
वहीं एस-प्रेसो पर एएमटी वेरिएंट्स के लिए 63,000 रुपये तक की छूट है। स्विफ्ट के नए जनरेशन मॉडल पर एएमटी वेरिएंट्स के लिए 53,000 रुपये और मैनुअल व सीएनजी पर 48,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। टॉप वेरिएंट्स में ब्रेज़ा के झेडएक्सआई और झेडएक्सआई प्लस पर 35,000 रुपये तक का फायदा है, जिसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है। अन्य वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़