शव भी नहीं हैं सुरक्षित, नर्मदापुरम में युवक की डेड बॉडी को कुत्तों ने नोंचा
नर्मादपुरम: जिला अस्पताल नर्मदापुरम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रखे एक युवक के शव को कुत्ते द्वारा नोंचने का मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने एक वीडियो जारी करते हुए जिला अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले को सिविल सर्जन के संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है.
कुत्तों ने नोंचा शव, किसी को भनक तक नहीं
दरअसल, शुक्रवार रात पालनपुर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया था. आरोप हैं कि युवक के शव पर कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह से नोंच दिया, लेकिन सुबह तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.
सुबह शव देख आगबबूला हुए परिजन
मृतक के परिजन जब सुबह शव के पास पहुंचे तो शव की हालत देख आगबबूला हो उठे, परजिनों ने इसक वीडियो भी बनाया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. 1 मिनट 35 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिखाया गया कि शव की गर्दन पर कुत्तों द्वारा नोचे जाने के निशान हैं. इसके बाद मामला सिविल सर्जन के पास पहुंचा.इस घटना को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर विजयवर्गीय ने कहा, '' युवक निखिल चौरसिया की सड़क हादसे में मौत हो गई थी,जिसका शव जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा हुआ, इस एक कुत्ता शव तक जा पहुंचा, इस लापरवाही में गार्ड से पूछताछ की जा रही है, मामले में जांच कर सुरक्षा गार्ड शोकाज नोटिस जारी किया जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी, जिससे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.''

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना