भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन सतर्क: पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, पुलिस विभाग की जारी आदेश
रायपुर: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देशभर में अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग विभागों को अलर्ट पर रखा है। पुलिस प्रशासन ने कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी को लेकर निर्देश जारी किए हैं। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े। साथ ही बताया गया है कि पुलिसकर्मियों को केवल अत्यंत आपातकालीन स्थिति में ही छुट्टी मिलेगी।
क्या लिखा है पत्र में
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में जहां अतिरिक्त अलर्ट जारी करने की आवश्यकता है, सभी पुलिस इकाई प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि इकाई के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी और अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में अनिवार्य शासकीय कार्य के अलावा मुख्यालय छोड़ने की अनुमति न दी जाए। साथ ही सभी इकाई प्रमुख यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी के साथ इकाई स्तर पर अधिकतम बल उपलब्ध रखा जाए।
हाईकोर्ट ने भी ग्रीष्मकालीन अवकाश स्थगित किया
दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी ग्रीष्मकालीन अवकाश स्थगित कर दिया है। पहले गर्मी की छुट्टियां 10 मई से शुरू होनी थी। अब इसे 2 जून से बढ़ाकर 28 जून कर दिया गया है। हालांकि बार एसोसिएशन ने इस आदेश का विरोध किया है।
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग तेज
स्थिति को देखते हुए रेलवे ने भी अलर्ट जारी किया है। रेलवे स्टेशनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। यात्रियों के सामान की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए अलर्ट भी जारी किया जा रहा है।
ट्रेनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है
बिलासपुर जोन के रेल मंडल से जुड़े सभी स्टेशनों पर आरपीएफ के समन्वय से मेगाफोन के जरिए यात्रियों को सूचना देने के लिए उद्घोषणा की जा रही है। वहीं प्लेटफॉर्म के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना