जुमे की नमाज में देश के अमन की दुआ, पुलिस बल अलर्ट मोड पर
भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। वहीं छुट्टी पर गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लौटने को कहा है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें साफ कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने तक नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और फील्ड में पदस्थ कर्मचारी अवकाश पर न जाएं।
इधर, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष अनस अली ने कहा, मुस्लिम समाज ने जुमे की नमाज के बाद भारत की हिफाजत और पाकिस्तान के नेस्तनाबूद होने के लिए सामूहिक दुआ की है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में एक स्मारक बनाने की बात कही। भारत माता मंदिर के बाहर बीजेपी और सिंधु यात्रा समिति के सदस्यों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
सतना जिले चूंद गांव की 5 हजार की आबादी में 300 सैनिक सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 300 अब भी सेना में हैं। यहां के पूर्व सैनिक आज भी सेना में जाकर पाकिस्तान की हरकत का जवाब देने तैयार हैं। वह सरकार से इसके लिए मांग कर रहे हैं। जो जवान छुट्टियों पर घर आए थे, वो अब वापस लौटकर देश सेवा के लिए जाने लगे हैं।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा