मानसून में घूमने जाएं वर्कला, केरल का सस्ता और शांत हिडन बीच डेस्टिनेशन
जब भी छुट्टियों में घूमने-फिरने की बात करते हैं, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में गोवा, शिमला-मनाली, जयपुर जैसी जगहें आती है. पहाड़ और वादियां देखने के लिए लोग हिल स्टेशन का रूख करते हैं. वहीं समुंद्र का मजा लेने के लिए लोग गोवा जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोवा नहीं बल्कि इससे भी खूबसूरत एक ऐसी जगह है जो आपको बीच का असली मजा देती है. जी हां, केरल में एक ऐसा हिडन जेम है, जो अभी भी भीड़-भाड़ से दूर है और अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, शांत माहौल और सुंदर बीचों के लिए जाना जाता है.
जब भी छुट्टियों में घूमने-फिरने की बात करते हैं, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में गोवा, शिमला-मनाली, जयपुर जैसी जगहें आती है. पहाड़ और वादियां देखने के लिए लोग हिल स्टेशन का रूख करते हैं. वहीं समुंद्र का मजा लेने के लिए लोग गोवा जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोवा नहीं बल्कि इससे भी खूबसूरत एक ऐसी जगह है जो आपको बीच का असली मजा देती है. जी हां, केरल में एक ऐसा हिडन जेम है, जो अभी भी भीड़-भाड़ से दूर है और अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, शांत माहौल और सुंदर बीचों के लिए जाना जाता है.
वर्कला की खासियत क्या है?
वर्कला बीच और क्लिफ्स ये भारत का इकलौता ऐसा समुद्री किनारा है जहां समुद्र के साथ-साथ ऊंची क्लिफ्स (चट्टानें) भी हैं, जो इसे बेहद खास बनाती हैं. यहां खड़े होकर समुद्र की लहरों को नीचे देखने का मजा ही कुछ और है. ये जगह कम लोगों को ही पता है इसलिए यहां कम भीड़, ज्यादा शांति होती है. मानसून में जहां बाकी टूरिस्ट प्लेस भीड़ से भर जाते हैं, वहीं वर्कला शांत और सुकूनभरा रहता है. सबसे खास बात तो ये कि ये बजट फ्रेंडली भी है. यहां आपको सस्ते गेस्टहाउस से लेकर सुंदर होमस्टे और कैफे मिल जाएंगे जो आपके बजट को जरा भी नहीं हिलाएंगे. वर्कला को एक हेल्थ एंड हीलिंग डेस्टिनेशन भी माना जाता है. यहां आयुर्वेदिक मसाज, योग रिट्रीट्स और मेडिटेशन सेंटर्स भी हैं.
वर्कला में क्या-क्या देंखें?
वर्कला में यहां का बीज देखने लायक है. ये समुद्र तट शांत, साफ और बेहद खूबसूरत है. मानसून में यहां लहरें काफी तेज होती है इसलिए यहां स्विमिंग करने से परहेज करें. लेकिन चट्टानों पर बैठकर समुद्र की गूंज और बारिश की बूदों का मजा जरूर लें. क्लिफ वर्कला की सबसे खास चीज है. ये एक नेचुरल चट्टान है जो समुद्र के किनारे ऊंचाई पर स्थित है. यहां से सनसेट का नजारा मंत्रमुग्ध कर देता है.
यहां आप जनार्दन स्वामी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं , जो लगभग 2000 साल पुराना है. मानसून में यहां की शांति और हरियाली मन को शांति देती है. सिवागिरी मठ जो प्रसिद्ध संत श्री नारायण गुरु की समाधि स्थल है. यहां हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं. मानसून को आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए सबसे बेस्ट समय माना जाता है. वर्कला में कई प्रमाणित आयुर्वेदिक सेंटर हैं जहा थकान मिटाने वाली थेरेपीज मिलती हैं.
वर्कला में बजट में होटल और होमस्टे
वर्कला में आपको हर बजट के मुताबिक, ठहरने की सुविधा मिलती है. यहां आपको होमस्टे और गेस्टहाउस 500 से 1000 रुपये के पर पर्सन मिल जाएंगे. बीच साइड कैफे हैं, जहां आप काफी कम प्राइस में खाना खा सकते हैं.

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़