मैं मुसलमान हूं और शर्मिंदा हूं: हिना खान
मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस हिना खान को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने अंदर तक झकझोर दिया है। इस हमले से हिना इतना प्रभावित हुईं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दिल का दर्द बयां करते हुए देश और लोगों से माफी मांगी है। हिना ने इस हमले को अमानवीय और कायरतापूर्ण बताया। उन्होंने लिखा कि यह दिन उनके लिए एक काले दिन जैसा है। उनकी आंखें नम हैं और दिल बेहद भारी है। उन्होंने कहा कि जब तक हम सच्चाई को स्वीकार नहीं करते, तब तक हमारी संवेदनाएं भी खोखली होती हैं। हिना खान ने आगे लिखा कि यह हमला उन लोगों ने किया, जो खुद को मुसलमान कहते हैं, लेकिन उनका इस्लाम या किसी भी धर्म से कोई लेना-देना नहीं हो सकता।
उन्होंने लिखा कि अगर किसी मुसलमान को भी धर्म के आधार पर इस तरह मारा जाता, तो भी उतना ही दर्द होता। एक अन्य पोस्ट में हिना ने बेहद भावुक होते हुए लिखा कि वह एक मुसलमान हैं और एक इंसान के तौर पर शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि वे उन सभी से माफी मांगती हैं, जिनके दिल इस घटना से टूटे हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिसने भी यह बर्बरता की, उसका कोई मजहब नहीं था, वो इंसानियत से कोसों दूर था। हिना खान ने अपने देश के प्रति गहरा प्रेम दिखाते हुए कहा कि वे एक भारतीय मुसलमान हैं और उन्हें अपने संविधान, सेना और देश की आत्मा पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकियों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।
अपने तीसरे पोस्ट में हिना ने कश्मीर की बदलती तस्वीर की बात की और लिखा कि अब कश्मीर बदल चुका है। यहां अब भारत माता की जय के नारे गूंजते हैं और बच्चे तिरंगा लेकर गर्व से चलते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर को अब आतंक नहीं, टूरिज्म और भाईचारा चाहिए। अंत में हिना ने कहा कि अब कोई मजहब नहीं, कोई राजनीति नहीं – सिर्फ एक पहचान होनी चाहिए, और वो है भारतीय। बता दें कि पहलगाम में आतंकियों ने टूरिस्टों से धर्म पूछकर गोलियां बरसा दीं, जिसमें 28 मासूम लोगों की जान चली गई।

ललित मोदी का दावा- 2008 का फैसला पड़ा महंगा, चुकानी पड़ी बड़ी कीमत
ललित मोदी के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल, थरूर पर साधा निशाना
पीएम मोदी करेंगे सूरत और दमन में बड़े निवेश की परियोजनाओं का उद्घाटन
स्टंट के चक्कर में जेल की हवा, मगरमच्छ से छेड़छाड़ पर कार्रवाई
कोहली के बाहर होने से टीम इंडिया को तगड़ा झटका, रोहित-हार्दिक भी अनफिट
फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन
राम चरण की एंट्री पर थिएटर में गूंजा शोर, पत्नी का रिएक्शन बना चर्चा का विषय
सीएम शिवकुमार तय करेंगे मंत्री विभाग, प्रियांक खरगे ने किया स्पष्ट बयान
राम चरण की 'पेद्दी' पर आए जबरदस्त रिएक्शन, फैंस बोले- पैसा वसूल
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, केरल में जल्द एंट्री की संभावना