पहलगाम जैसे आतंकवादी हमले कभी भी भारत के मनोबल को नहीं तोड़ पाएंगे - पीयूष गोयल
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पहलगाम जैसे आतंकवादी हमले कभी भी भारत के मनोबल को नहीं तोड़ पाएंगे। गोयल ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोगों के विश्वास से कश्मीर में पर्यटन जल्द ही फिर से शुरू होगा और तीर्थयात्री अपनी अमरनाथ यात्रा जारी रखेंगे। वैश्विक स्तर पर भारत का बढ़ता कद कुछ ताकतों को परेशान कर रहा है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा कि ये घटनाएं उन ताकतों के हताशा भरे अंतिम प्रयासों को दर्शाती हैं। यह एक असहनीय हमला है, लेकिन हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे।
गोयल ने कहा कि जब तक 140 करोड़ भारतीय देशभक्ति और राष्ट्रवाद को सर्वोपरि धर्म मानते रहेंगे, तब तक इस तरह की घटनाएं हमारे देश को परेशान करती रहेंगी। हालांकि, भारत में इसका माकूल जवाब देने की पर्याप्त ताकत है।आंतरिक खतरों से निपटने में भारत की सफलता पर प्रकाश डालते हुए गोयल ने कहा कि जिस तरह हम नक्सलवाद को तेजी से खत्म कर रहे हैं, उसी तरह हम आतंकवाद को भी परास्त करेंगे। भारत की ताकत और दृढ़ संकल्प अडिग है।
पाकिस्तानी नागरिकों के भारत में वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा कि हमने पहले ही घोषणा कर दी है और उन्हें देश छोड़ने के लिए सूचित कर दिया है। किसी को भी यहां अवैध रूप से रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस हमले से कश्मीर में पर्यटन प्रभावित होने की चिंता पर गोयल ने कहा कि भारत के लोगों में शक्ति, साहस और आत्मविश्वास है। पर्यटन जल्द ही फिर से शुरू हो जाएगा, तीर्थयात्री अपनी अमरनाथ यात्रा जारी रखेंगे और कश्मीर प्रगति के पथ पर मजबूती से बना रहेगा। इसे कोई नहीं रोक सकता।

बाजार में लौटेगी रौनक, मजबूत होगा रुपया: विदेशी निवेशकों को टैक्स से बड़ी आजादी देने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
बार-बार नींद आना हो सकता है बीमारी का संकेत, जानिए बचाव के तरीके
कल करेंगे अगले कदम का ऐलान: अन्नामलाई की BJP से विफल बातचीत
गैस की दवा पर उठे गंभीर सवाल, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी अहम सलाह
c
एनआईटी सिलचर में विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर
भाषा नीति पर गरमाई राजनीति, जयराम रमेश ने सरकार पर साधा निशाना
आईटी और सीएस में आज है एमबीए से अधिक विकल्प
फैशन कम्युनिकेशन: तेजी से बदलती दुनिया में करियर का नया क्षितिज