पहलगाम आतंकी हमले पर निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि, इस घटना पर बचे पर्यटकों की वासपी और कड़ी कार्रवाई की मांग
मनेंद्रगढ़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को मनेंद्रगढ़ जिले में श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, जिले से कई पर्यटक पहलगाम घूमने गए थे जो अब सुरक्षित है लेकिन उनकी वापसी नहीं हुई है जिसे लेकर परिवार वालों ने चिंता जताई है। चिरमिरी से गर्मी की छुट्टियां मनाने गए चार परिवारों के सदस्य वर्तमान में सुरक्षित हैं। बुधवार को हल्दीबाड़ी यातायात चौक पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान लोगों ने भारत सरकार से इस घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, बैकुंठपुर में मुस्लिम समुदाय ने कुमार चौक में एक साथ एकत्रित होकर आतंकी हमले की निंदा कर आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
चिरमिरी के नागरिकों ने अपने शहर से गए पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की है। स्थानीय लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि वह पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और उन्हें सकुशल घर वापस पहुंचाने में मदद करे।
कश्मीरी व्यापारी ने बचाई जान
मंगलवार को हुए आतंकी हमले में एक कश्मीरी व्यापारी ने छत्तीसगढ़ के 11 लोगों की जान बचाई। चिरमिरी के 11 पर्यटक जो घूमने गए थे, वो भी हमले के वक्त वहीं पहलगाम में मौजूद थे।
इनमें भाजपा पार्षद पूर्वा स्थापक, पूर्व पार्षद शिवांश जैन समेत 3 बच्चे भी शामिल थे। शिवांश जैन ने बताया कि भू-स्खलन के कारण सड़क पर जाम लगा था। सड़क के दोनों तरफ पर्यटकों की भीड़ थी। अचानक फायरिंग शुरू हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
स्थानीय कश्मीरी व्यापारी नजाकत अली ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। नजाकत हर साल सर्दियों में चिरमिरी आकर गर्म कपड़े बेचते हैं। पर्यटक उन्हीं के साथ पहलगाम के आस-पास घूम रहे थे।

ईरान में एकता का आह्वान, खामेनेई ने विदेशी साजिशों के खिलाफ चेताया
भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित
समर्थ सिंह अस्पताल पहुंचा, ट्विशा केस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त