प्रदेश में बनेगी 78 लाख और देश में 5.5 करोड़ किसानों का किसान आईडी
विदिशा: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले के बेस नगर स्थित अपने फार्म हाउस में जाकर अपनी किसान आईडी (Farmer ID) बनवाई. उन्होंने इसे किसानों की "डिजिटल पहचान" बताते हुए सभी किसानों से अपील की कि वे भी जल्द से जल्द अपनी किसान आईडी बनवाएं और डिजिटल कृषि मिशन का लाभ उठाएं.
डिजिटल क्रांति की ओर कृषि क्षेत्र का कदम:
शिवराज सिंह चौहान ने कहा "देश में किसानों की मेहनत को सम्मान देने और उन्हें समुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन की शुरुआत की है. इसके तहत एग्री स्टैक (Agri Stack) प्रोजेक्ट एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसके अंतर्गत किसानों की एक समेकित रजिस्ट्री बनाई जा रही है."
क्या है किसान ID?:
किसान ID एक डिजिटल पहचान है, जिसमें किसान के व्यक्तिगत विवरण, ज़मीन से संबंधित जानकारी, बोई गई फसलें, मृदा स्वास्थ्य, पशुधन, मत्स्य पालन आदि की विस्तृत जानकारी शामिल होगी.
अब तक जुड़ चुके हैं साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा किसान:
देश भर में अब तक 5.5 करोड़ से अधिक किसानों की ID बन चुकी है. वहीं मध्य प्रदेश में अब तक 78 लाख किसानों की ID तैयार की जा चुकी है. राज्य सरकार इसे जल्द ही 100% तक पहुंचाने के प्रयास में जुटी है.
किसानों का डेटा सुरक्षित:
केंद्रीय कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसान रजिस्ट्री में दर्ज जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी. किसान की अनुमति के बिना कोई भी डेटा साझा नहीं किया जाएगा. साथ ही किसान जब चाहें इसे अपनी सहमति वापस भी ले सकते हैं.
डिजिटल सेवा सभी किसानों के लिए:
हालांकि स्मार्टफोन और इंटरनेट अब गांवों तक पहुंच चुके हैं, फिर भी जिन किसानों के पास यह सुविधा नहीं है, उनके लिए भी सरकार ने कदम उठाए हैं. किसान उत्पादक संगठन (FPO), कृषि सखियों और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद से किसान ID बनाई जा सकती है. इसके अलावा, राज्य सरकार विशेष शिविरों का भी आयोजन कर रही है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, "मैं सभी किसानों से अनुरोध करता हूं कि वे समय रहते अपनी किसान ID बनवाएं और सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं. यह डिजिटल परिवर्तन किसानों के लिए एक नए युग की शुरुआत है."

सिर्फ 6 घंटे में दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर: रेल मंत्री ने दी पश्चिम बंगाल को 1 लाख करोड़ के रेल पैकेज की सौगात
यात्रा का मजा बिना प्रदूषण बढ़ाए, अपनाएं ये 7 ग्रीन ट्रैवल टिप्स
गर्मियों में रोड ट्रिप का प्लान? ये 10 टिप्स बनाएंगे सफर सुरक्षित और आसान
कहीं लिवर डिटॉक्स का चक्कर पड़ न जाए भारी, विशेषज्ञ की चेतावनी
कोहली के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में नई एंट्री, अफगानिस्तान सीरीज के लिए चयन
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का चयन, एशियाई खेलों में दिखेगा भारत का नया सितारा
‘बॉस बेबी’ सूर्यवंशी पर देश की नजर, भारतीय T20 टीम में मिली जगह
लव मैरिज बनी विवाद की वजह, परिवार को मिली सामाजिक बहिष्कार की धमकी
तृणमूल कांग्रेस में दस्तावेज लीक कांड, फर्जीवाड़े के आरोपों से सियासत गरमाई
NSUI के प्रदर्शन ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई पर FIR