अपर आयुक्त मनरेगा ने की ग्राम लाई के स्वच्छाग्राहियों के कार्य की सराहना
एमसीबी :स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा योजना से समन्वित होकर चल रहे स्वच्छता प्रयासों का निरीक्षण मनरेगा के अपर आयुक्त श्री अशोक चौबे के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सेमरा अंतर्गत नागपुर थाना क्षेत्र में मनरेगा अभिसरण से निर्मित सामुदायिक शौचालय का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत लाई में निर्मित सेग्रीगेशन शेड का भी जायजा लिया, जहां स्वच्छाग्राही समूह द्वारा किए जा रहे डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण और पृथक्करण कार्य की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत यह कार्य न केवल ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना रहा है, बल्कि महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम है। स्वच्छाग्राही समूह की महिलाओं ने बताया कि वे सप्ताह में दो दिन नियमित रूप से प्रत्येक घर से कचरा संग्रहण का कार्य करती हैं। इसके लिए प्रति परिवार 20 रुपये यूजर चार्ज के रूप में प्राप्त होता है, साथ ही ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें 2900 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इसके अतिरिक्त वे एकत्र किए गए सूखे कचरे का विक्रय कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रही हैं। एक स्वच्छाग्राही महिला ने बताया कि इस कार्य के माध्यम से ग्राम पंचायत की छह महिलाओं को स्थायी स्वरोजगार प्राप्त हुआ है, जिससे उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सुविधा हो रही है। अब वे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर पा रही हैं। अपर आयुक्त श्री चौबे ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने के साथ ही स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: पीएम मोदी की नीतियों से चमकी देश की अर्थव्यवस्था, वैश्विक मंदी के बीच भारत का दमदार प्रदर्शन
रीवा गैस कांड: एक धमाके ने छीन ली चार जिंदगियां, तीन बच्चे भी शामिल
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए नई व्यवस्था, सार्थक ऐप से होगी अटेंडेंस
टीम इंडिया चयन प्रक्रिया शुरू, आज घोषित हो सकती है दौरे की फाइनल टीम
मुफ्त खाना मांगने पर बवाल, बदमाशों ने ढाबा कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा
ब्रिटेन के आंतरिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं: वेंस की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का कड़ा पलटवार
मॉवी ‘पेद्दी’ के कुछ सीन पर जनता में बवाल, जान्हवी कपूर के किरदार पर ध्यान केंद्रित
बिखरती जा रही है टीएमसी: चुनावी हार के बाद अब संसदीय दल में बड़ी फूट तय, संकट में ममता बनर्जी की साख
भारतीय आमों का विदेशी जलवा, अमेरिका में रिकॉर्ड समय में बिका स्टॉक
जब चोरी हो गए जॉनी-जोजो! प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले राहुल मिश्रा ने सुनाई पूरी आपबीती