अप्रैल में चंडीगढ़ के पास इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करें, पाएंगे शांति और सुंदरता का अनुभव
आजकल हर कोई अपनी लाइफ में बहुत व्यस्त है,ऐसे में स्ट्रेस को दूर करने और अपने परिवार के साथ शांति से समय बिताने के लिए लोग कहीं न कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं, खासकर अगर 3 दिन का वीकेंड एक साथ आ जाए तो और भी सही रहता है.इस बार गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को है, ऐसे में जिन लोगों की शनिवार और रविवार ऑफिस की छुट्टी होती हैं, उन्हें तीन दिन का वीकेंड मिल जाएगा.इसमें आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ 2 से 3 तीन दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं और 3 तीन दिन के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट रहेंगी.यहां पर आपको गर्मी से दूर ठंडी हवाओं के बीच समय बिताने का मौका मिलेगा.
मनाली
आप इस समय मनाली घूमने जा सकते हैं.इस समय यहां पर मौसम में ठंडक होगी. यह बहुत ही सुंदर जगह है. यहां पर आप हिडिम्बा मंदिर और वशिष्ठ मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं. इसके अलावा यहां पर सोलंग घाटी जा सकते हैं यह मनाली से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां पर आपको पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और कई एडवेंचर एक्टिविटी करने का मौका मिल सकता है.इसके अलावा आप रोहतांग दर्रा जा सकते हैं. यहां की खूबसूरत जन्नत से कम नहीं है.यहां आपको अपने परिवार या दोस्तों के साथ में शांति से समय बिताने का मौका मिलेगा.
कसौली
चंडीगढ़ से कसौली पहुंचने में आपको लगभग 4 से 5 घंटे लगेंगे. ऐसे में आप यहां भी घूमने जा सकते हैं. यहां आपको कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. यहां आप सनसेट पॉइंट जा सकते हैं, यहां से सूर्यास्त की खूबसूरती का नजारा बहुत ही मनमोहक होता है. इसके अलावा आप मंकी पॉइंट जा सकते हैं, यह कसौली की सबसे आकर्षक जगहों में से एक है. इसके अलावा यहां पर गिल्बर्ट ट्रेल, मॉल रोड, कसौली ब्रूअरी, सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गोरखा किला ,तिब्बती मार्केट और हिमालयन हिल्सी जा सकते हैं. इसके अलावा आप कसौली में टिम्बर ट्रेल जा सकते हैं. यह कसौली का सबसे शांत हिल स्टेशन है.
बड़ोग हिल स्टेशन
बड़ोग हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है. यहां एक छोटा और शांत हिल स्टेशन है, जो कालका-शिमला रेलवे मार्ग के पास स्थित है. यह जगह चंडीगढ़ से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां आपको कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. यहां पर आप मर्कान्दा नदी के पास स्थित सुकेती फोस्सिल पार्क और कई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं.

गौरीघाट पर साध्वी हर्षा रिछारिया की कठिन साधना: 11 दिनों के एकांतवास पर बैठीं स्वामी हर्षानंद गिरि, विरोधियों को शांत करने के लिए खोज रहीं शांति
स्मार्ट सिटी ग्वालियर का मास्टर प्लान: मानपुर पहाड़ी पर सौर ऊर्जा से जगमगाएगा शहर, बिजली बिल में सालाना होगी 1 करोड़ से ज्यादा की कटौती
विभागों के आवंटन का ऐलान, वित्त विभाग CM शिवकुमार के पास
सड़क पर बिखरी चीख-पुकार: रायसेन में तेज रफ्तार दो बसें आपस में टकराईं, चार यात्रियों ने गंवाई जान, कई गंभीर रूप से जख्मी
मंत्रालयों के आबंटन पर कर्नाटक में नया सियासी बवंडर: नाराज मंत्रियों की फेहरिस्त लंबी, डीके शिवकुमार की कैबिनेट में असंतोष के सुर
खिड़कियों के कांच टूटे, सहमे रहे मुसाफिर: बड़वानी में बस पर पथराव की सनसनीखेज वारदात, आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल
MLC चुनाव में उद्धव-शिंदे शिवसेना का मतभेद, कार्यकर्ताओं ने बताया विचारधारा एक
अन्नामलाई ने राजनीति में नया मोड़ लिया, नई पार्टी और आंदोलन का एलान
सूर्यकुमार यादव के पक्ष में उतरे पूर्व चयनकर्ता, बदलाव के खिलाफ दी चेतावनी
पहले दिन ही मैच में आया बड़ा मोड़, 16 विकेट गिरे; ब्रूक ने खेली अहम पारी