केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आयोजन में आग लगने से हड़कंप
Jyotiraditya Scindia- एमपी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के कार्यक्रम में आग भड़क उठी। सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी (Shivpuri) में यह हादसा हुआ। आग की लपटें देख मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सिंधिया के स्वागत में की गई आतिशबाजी से पास के कचरे के ढेर में चिंगारी से आग भड़क गई। अचानक आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तुरंत दमकलेें बुलाकर आग बुझाई गई जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। शिवपुरी को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने व अन्य सौगातों के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया था। इस मौके पर शिवपुरी में मंगलवार की रात को रोड शो रखा गया था। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत करने आतिशबाजी की गई जिससे आग लग गई। कचरे के ढेर में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग भीषण हो गई। तुरंत दो दमकलों को बुलाया गया जिससे आग पर काबू पाया गया।
कुछ ही क्षणों में आग ने भीषण रूप ले लिया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए की जा रही आतिशबाजी कचरे के ढेर में जा पहुंची जिससे अचानक आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही क्षणों में आग ने भीषण रूप ले लिया। बाद में दो दमकलें आईं जिन्हों आग बुझा दी।
बड़ा हादसा टल गया
बताया जा रहा है कि नपा कर्मचारियों ने कचरा एकत्रित कर दिया था और इसे उठाकर ले जाने की बजाए बाउंड्री के पीछे डंप कर दिया था। कचरे के इसी ढेर में आग लगी हालांकि सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया।
जहां आग लगी वहां कई वाहन खड़े
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो के समापन के समय यह घटना घटी। कस्टम गेट पर की गई आतिशबाजी से आग लग गई। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी वहां कई वाहन खड़े थे। हालांकि आग फैलने के पहले ही दमकल की दो गाड़ियों ने उसे बुझा दिया।

राज्यसभा चुनाव का बिगुल, 10 राज्यों की 24 सीटों पर वोटिंग 18 जून को
SC ने हटाया मद्रास HC का फैसला, पत्नी से बात ना करने की सजा हुई रद्द
टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम पर गंभीर की मुहर, पंत को लेकर भी रखी राय
क्रॉसफायर में हाहाकार, हथियारबंद उग्रवादियों ने किया हमला
कांग्रेस की सूची: सात उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में नामांकित
ममता के प्रति नरम पड़े हुमायूं कबीर, दी जीत की खुली चुनौती
शिक्षा के नाम पर अवैध मदरसे का खेल: मंदसौर में बिना अनुमति संचालित संस्थान पर प्रशासन सख्त, केस दर्ज करने के निर्देश
गौरीघाट पर साध्वी हर्षा रिछारिया की कठिन साधना: 11 दिनों के एकांतवास पर बैठीं स्वामी हर्षानंद गिरि, विरोधियों को शांत करने के लिए खोज रहीं शांति
स्मार्ट सिटी ग्वालियर का मास्टर प्लान: मानपुर पहाड़ी पर सौर ऊर्जा से जगमगाएगा शहर, बिजली बिल में सालाना होगी 1 करोड़ से ज्यादा की कटौती
विभागों के आवंटन का ऐलान, वित्त विभाग CM शिवकुमार के पास