निया शर्मा का 'लाफ्टर शेफ 2' में शानदार कमबैक, मन्नारा चोपड़ा हुई बाहर
कलर्स टीवी के मशहूर कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ को दर्शकों के जबरदस्त प्यार के चलते एक्सटेंशन मिल गया है. शो के एक्सटेंशन के बाद इस अनोखे शो में एक बड़ा बदलाव देखने मिलने वाला है. दरअसल अब इस शो में निया शर्मा की एंट्री हो गई है. निया शर्मा ‘लाफ्टर शेफ’ में प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा को रिप्लेस करने वाली हैं. दरअसल मन्नारा ने इस शो के साथ तीन महीने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. यही वजह है कि प्रायर कमिटमेंट के चलते मन्नारा को इस शो से अलविदा करना पड़ा.
मन्नारा की एग्जिट से फिर एक बार कॉमेडियन सुदेश लहरी को उनकी पुरानी पार्टनर निया शर्मा मिल गई हैं. निया की एंट्री के साथ फिर एक बार दर्शकों को सुदेश लहरी के साथ उनकी खट्टी-मीठी केमिस्ट्री देखने मिलने वाली है. इन दोनों को दर्शकों ने खूब मिस किया.
बड़ी खुश हैं निया शर्मा
दरअसल निया शर्मा और सुदेश लहरी की जोड़ी को ‘लाफ्टर शेफ्स’ के पहले सीजन में उनकी शानदार ट्विनिंग और कॉमेडी टाइमिंग की वजह से खूब पसंद किया गया था. अपनी वापसी की पुष्टि करते हुए, निया शर्मा ने एक वायरल वीडियो में कहा है कि उन्हें ‘लाफ्टर शेफ्स’ की बहुत याद आती थी. उन्होंने बताया कि लगभग हर दिन उनके फैंस और यहां तक कि उन्हें मिलने अनजान लोग भी उनसे उनकी वापसी के बारे में पूछते थे, जिससे उन्हें यह एहसास हुआ कि दर्शक उन्हें और सुदेश की जोड़ी को कितना पसंद करते हैं.
जल्द ऑन एयर होगा एपिसोड
निया पर फिल्माया गया एपिसोड अब तक ऑन एयर नहीं हुआ है. अपने कमबैक को लेकर उत्साहित निया ने कहा कि वो इस शो के नए सीजन में शामिल होने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. जब उन्हें इस शो के लिए फिर से अप्रोच किया गया, तब इस शो के लिए ‘हां’ कहना उनके लिए एक बड़ा ही आसान और खुशी का फैसला था. निया से पहले करण कुंद्रा भी इस शो में वापसी कर चुके हैं. उन्होंने अब्दु रोजिक को ‘लाफ्टर शेफ’ में रिप्लेस किया है. लेकिन इस सीजन वो एल्विश यादव के पार्टनर बने हैं.

कौन हैं राजेश मेहता और क्या है ₹15 लाख करोड़ का वित्तीय विवाद? जानिए कैसे फंसा एलआईसी का भारी-भरकम पैसा
मंत्री बनते ही इस्तीफा, रामलिंगा रेड्डी बोले- पार्टी में बने रहेंगे
भीषण आग में फंसे लोग, इंदौर में पड़ोसियों ने रस्सी के सहारे निकाला
पूर्व IPS अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर, अब आगे की रणनीति पर नजर
आज 54वें जन्मदिन पर सीएम योगी को देशभर से मिली शुभकामनाएं, मायावती ने भी दी बधाई
नितिन नवीन ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा, आज सामने आएगा नया प्लान
क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी कप्तानी? आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से पहले बढ़ी चर्चा
मां के जन्मदिन पर भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- 'हर जन्म में आपका बेटा बनना चाहता हूं'
कैलाश खेर पहुंचे महाकाल मंदिर, भक्ति में लीन होकर किए दर्शन-पूजन
मऊगंज में रसीद के खेल से मचा हाहाकार: बस स्टैंड बना जबरन वसूली का अड्डा, जिम्मेदार मौन रहने से उठे गंभीर सवाल