कंगना रनौत ने बताया, मनाली के खाली घर में आया एक लाख रुपये का बिजली बिल
अभिनय के साथ-साथ कंगना रनौत बेबाक बोल के लिए काफी मशहूर हैं। वह अपने दिल की बात को लोगों के सामने खुलकर रखने में बिल्कुल भी नहीं कतराती हैं। तनु वेड्स मनु एक्ट्रेस ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया, जो निश्चित तौर पर आम आदमी सुनकर शॉक्ड रह जाएगा। कंगना रनौत ने बताया कि इस बार उनका एक महीने का बिजली का बिल एक लाख रुपए तक आया है।
हिमाचल प्रदेश की रहने वालीं कंगना रनौत वैसे तो हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं, लेकिन अपने काम के सिलसिले में उनका अधिक समय मुंबई के घर में ही बीतता है। हाल ही में बॉलीवुड की क्वीन और मंडी की सांसद कंगना रनौत ने मंडी में एक पॉलिटिकल इवेंट अटेंड किया। इस दौरान उन्होंने अपने मनाली के घर पर आए बिजली के बिल को लेकर शॉकिंग खुलासा किया। इस इवेंट से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत के इस वायरल वीडियो को राहुल चौहान नामक शख्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में कंगना कहती हैं, "मेरे को इस महीने मनाली के घर का एक लाख रुपए का बिल आया है, जहां पर मैं रहती भी नहीं हूं। सोचिए, जरा इतनी दुर्दशा की हुई है और समोसों पर इनकी एजेंसिया... हम पढ़ते हैं और शर्मिंदगी होती है कि ये क्या हो रहा है। हम सबके पास एक मौका है, आप सब लोग मेरे भाई-बहन ग्राउंड पर इतना काम करते हैं, इतने कर्मठ लोग हैं, ये हम सबका ही दायित्व है कि हमें इस देश को खासकर प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर चलाना है। ये एक तरह से भेड़िये हैं, हमें इनके चंगुल से प्रदेश को निकालना है"।
इमरजेंसी के बाद अब इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना रनौत
कंगना रनौत अपनी पॉलिटिकल जिम्मेदारी तो निभा ही रही हैं, लेकिन उसके साथ ही वह फिल्मों में भी लगातार एक्टिव हैं। एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह आर माधवन के साथ तनु वेड्स मनु के बाद एक बार फिर से स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई दिखाई देंगी।
इसके अलावा कंगना रनौत एक अनटाइटल फिल्म भी कर रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री की आनंद एल राय की फिल्म तनु वेड्स मनु 3 को लेकर बातचीत चल रही है। इसके अलावा अभिनेत्री क्वीन 2 में भी वापसी कर सकती हैं।

कौन हैं राजेश मेहता और क्या है ₹15 लाख करोड़ का वित्तीय विवाद? जानिए कैसे फंसा एलआईसी का भारी-भरकम पैसा
मंत्री बनते ही इस्तीफा, रामलिंगा रेड्डी बोले- पार्टी में बने रहेंगे
भीषण आग में फंसे लोग, इंदौर में पड़ोसियों ने रस्सी के सहारे निकाला
पूर्व IPS अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर, अब आगे की रणनीति पर नजर
आज 54वें जन्मदिन पर सीएम योगी को देशभर से मिली शुभकामनाएं, मायावती ने भी दी बधाई
नितिन नवीन ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा, आज सामने आएगा नया प्लान
क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी कप्तानी? आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से पहले बढ़ी चर्चा
मां के जन्मदिन पर भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- 'हर जन्म में आपका बेटा बनना चाहता हूं'
कैलाश खेर पहुंचे महाकाल मंदिर, भक्ति में लीन होकर किए दर्शन-पूजन
मऊगंज में रसीद के खेल से मचा हाहाकार: बस स्टैंड बना जबरन वसूली का अड्डा, जिम्मेदार मौन रहने से उठे गंभीर सवाल