P Chidambaram CWC अधिवेशन में बेहोश हुए, गर्मी ने किया प्रभावित, जानें अब कैसी है उनकी सेहत?
P Chidambaram: गुजरात में कांग्रेस की CWC बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे पी. चिदंबरम की अचानक तबीयत खराब हो गई। कांग्रेस नेता चिदंबरम साबरमती आश्रम में तेज गर्मी के कारण बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, चिदंबरम साबरमती आश्रम में आयोजित एक प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
कैसी है अब तबीयत
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की अब तबीयत स्थिर बताई जा रही है। अस्पतालों के डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें शारीरिक कमजोरी और गर्मी के कारण चक्कर आ गए और बेहोश हो गए। हालांकि अब वे पूरी तरह से होश में है और खरते से बाहर हैं।
कांग्रेस का अधिवेशन हुआ शुरू
गुजरात के अहमदाबाद में 8 अप्रैल 2025 से कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। यह अधिवेशन 64 साल बाद गुजरात में हो रहा है, इससे पहले 1961 में भावनगर में ऐसा आयोजन हुआ था। यह अधिवेशन कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक के साथ शुरू हुआ, जो सरदार पटेल मेमोरियल में आयोजित की गई और 9 अप्रैल को साबरमती नदी के तट पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मुख्य बैठक होगी।
पार्टी का मकसद जिला कांग्रेस कमेटियों को सशक्त करना, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना है। गुजरात में बीजेपी के मजबूत गढ़ के बावजूद, कांग्रेस इस अधिवेशन के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने और अपनी मौजूदगी को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रही है।

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’