'धरोहर में सजी आदिवासी विरासत'- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रथम संस्करण का विमोचन
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में जशपुर जिले की समृद्ध आदिवासी विरासत को समर्पित "धरोहर" पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पत्रिका न केवल आदिवासी पहचान को बचा रही है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता को भी उजागर कर रही है।
यह एक प्रेरणादायक प्रयास है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखेगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित "धरोहर" पत्रिका का उद्देश्य जिले की विभिन्न जनजातियों की पारंपरिक पहचान, संस्कृति, रीति-रिवाज, त्यौहार, पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और सामाजिक विरासत को सहेजना और उसे भावी पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस विशेष अवसर पर विभिन्न आदिवासी समाजों के प्रमुख और पदाधिकारी मौजूद थे।

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका