इमरान हाशमी की फिल्म 'Ground Zero' का ट्रेलर रिलीज, सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
Ground Zero: ये साल कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा में है, इन्हीं में से एक फिल्म 'Ground Zero' भी है. इस फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं. आज यानी 7 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जसि लोगों ने काफी पसंद किया है. इस फिल्म में इमरान हाशमी बीएसएफ जवान के तौर पर दिखेंगे. कमाल की बात ये है कि ये फिल्म सच्ची घटना पर बनाई गई है, जिसमें एक्टर डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका निभा रहे हैं.
कमान तेजस देओस्कर की डायरेक्शन में बनी 'Ground Zero' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से मरान के फैंस उन्हें इस रोल में देख कर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हालांकि, इमरान पिछली बार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में विलेन के तौर पर दिखे थे. 'Ground Zero' की बात करें, तो एक्शन के साथ साथ फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
'Ground Zero' में दिखाई जाने वाली कहानी को बीएसएफ के पिछले 50 सालों का सबसे बड़ा मिशन कहा जाता है. मुकेश तिवारी, दीपक परमेश, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना , साई ताम्हणकर, जोया हुसैन जैसे और भी कमाल के एक्टर्स इस फिल्म में शामिल है. फिल्म का टीजर मार्च के आखिर में रिलीज हुआ था. 'Ground Zero' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की रिलीज की बात करें, तो ये फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
सच्ची घटना पर है बेस्ड
इस फिल्म की कहानी साल 2001 की है, जिसमें कश्मीर में 70 फौजियों को मार दिया गया था. एक्सेल मूवीज ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का डायलॉग लिखते हुए इसके ट्रेलर को शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि पहरेदारी बहुत हो गई, अब प्रहार होगा. ये डायलॉग इमरान हाशमी के किरदार का है. 'Ground Zero' में ऐसे कई सारे धांसू डायलॉग शामिल हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. कई लोगों ने ट्रेलर को अभी से ही ब्लॉकबस्टर कह दिया है.

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह