ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी अब सातों दिन चलेगी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी जानकारी
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल के यात्रियों को नवरात्रि के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी हो गई है अब ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (12198/97) सप्ताह में सातों दिन चलेगी। यह फैसला क्षेत्रीय विकास और जनता की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लंबे समय से थी मांग, नवरात्रि में पूरी हुई उम्मीद
ग्वालियर से भोपाल के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन अब तक सप्ताह में केवल 5 दिन संचालित होती थी। यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में कठिनाई होती थी और उन्हें वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि ट्रेन की सेवा प्रतिदिन की जाए।
सिंधिया ने लिया संज्ञान, रेल मंत्री को लिखा पत्र
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता की इस मांग को गंभीरता से लिया और जुलाई 2024 में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इंटरसिटी ट्रेन को प्रतिदिन संचालित करने की अपील की। इस पत्र का असर हुआ और कुछ ही महीनों में रेल मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
यह गाड़ी अब अब प्रतिदिन चलेगी
अब तक ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (12198/97) केवल पांच दिन ही संचालित होती थी, सिंधिया के प्रयासों से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसकी फ्रीक्वेंसी बढ़ाकर प्रतिदिन कर दी गई है। अब ग्वालियर चंबल के यात्री प्रतिदिन भोपाल तक की सुगम यात्रा कर सकेंगे। इस फैसले से ग्वालियर- चंबल शत के निवासियों को सीधे भोपाल के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, अधिक यात्रा विकल्प और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

ईरान में एकता का आह्वान, खामेनेई ने विदेशी साजिशों के खिलाफ चेताया
भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित
समर्थ सिंह अस्पताल पहुंचा, ट्विशा केस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त