अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी की अफवाहों पर फैंस की खुशी, लेकिन कपल ने किया इनकार
टीवी के पॉपुलर कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी को लेकर चर्चा हो रही है कि ये कपल जल्दी ही शादी करने वाला है। हालांकि, अब इन अफवाहों का खुलासा हो गया है कि ये सच हैं या झूठ। बीते दिन से ही इंटरनेट पर बातें हो रही हैं कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी साल 2025 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, अब इन अफवाहों पर जैस्मीन ने अपना रिएक्शन दे दिया है। आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?
जैस्मिन भसीन ने किया रिएक्ट
जैस्मिन भसीन ने कहा कि इन बातों को सुनकर हम खूब हंस रहे हैं क्योंकि ये फिर से एक अफवाह है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा कि इसमें कृष्णा का नाम कहां से आ रहा है? हालांकि, हम जब भी इसके लिए प्लान करेंगे, तो हम खुद ही जानकारी दे देंगे, लेकिन तब तक इस तरह की किसी भी अफवाह पर भरोसा ना करें और ना ही इन्हें हवा दें।
कृष्णा मुखर्जी ने क्या कहा?
जैस्मिन भसीन ने आगे कहा कि अभी हमारा ध्यान सिर्फ अपने करियर पर है और हम उसी पर ध्यान देना चाहते हैं और फोकस करना चाहते हैं। एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने जैस्मीन की शादी को लेकर बात करते हुए कहा कि उनकी शादी या तो इस साल नहीं तो अगले साल होगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि इस साल के आखिर तक भी उनकी शादी हो सकती है।
खुशी से झूमे फैंस
जैसे ही ये बातें सामने आई, तो फैंस खुशी से झूम उठे और जैस्मीन और अली की शादी की अफवाहों को हवा मिल गई। हालांकि, जैस्मीन और अली अभी तो शादी नहीं करने वाले हैं और उनकी शादी को लेकर उड़ रही अफवाहें झूठी निकली, लेकिन देखने वाली बात होगी कि ये कपल कब शादी करेगा? क्योंकि फैंस बेहद बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

दोषी व्यक्ति को पेंटागन में पद मिलने से हड़कंप, सुरक्षा और नीतियों पर सवाल
विदेशी धरती पर ड्रोन अटैक का शिकार हुआ एमपी का युवक: कुवैत एयरपोर्ट हमले में मौत के बाद उज्जैन में चीख-पुकार
न्याय की चौखट पर पहुंची पीड़िता: मुरैना में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शादी का झांसा देकर शोषण करने का केस दर्ज
बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! विधायक के बाद सांसदों को साधने की तैयारी
Wipro कर्मचारी ने सहकर्मियों पर लगाए मतांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोप
महंगी बिल्डिंग, कमज़ोर इंतजाम: लिफ्ट का ऑटो बैकअप न होने पर हड़कंप
10 लोगों की जान खतरे में, FBI ऑपरेशन में आरोपी ढेर
मानसून से पहले मौसम ने दिखाई ताकत, कई शहरों में पानी-पानी
रात 3 बजे अस्पताल में लगी आग, ICU में अफरातफरी; 4 की मौत
यूएफसी फाइट्स के बाद ट्रंप करेंगे जी-7 सम्मेलन में शिरकत