शिवपुरी के माधव टाइगर सेंचुरी में तीन दिन से जल रही आग, वन अधिकारियों के दावे के बावजूद आग का फैलाव जारी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर सेंचुरी में सतनबाड़ा के जंगलों में तीन दिनों से आग धधक रही है. वन अधिकारियों का दावा है कि आग पर काबू पा लिया गया है. जबकि हकीकत यह है कि आग लगातार फैलते हुए 15 किमी से भी अधिक दूरी तक फैल चुकी है. इसी बीच मौके पर पहुंचे पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने वन अधिकारियों को वीडियो कॉल कर हकीकत दिखाई. उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए अधिकारियों से कहा कि वह चाहे कुछ भी करें, आग बुझनी चाहिए.
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले यहां सतनवाड़ा वन क्षेत्र के जंगलों में आग लगी थी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलने लगी. जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी आग बुझाने में जुट गए, लेकिन उनके प्रयास अब तक नाकाफी ही साबित हुए हैं. इसी बीच आग फैलते हुए 15 किमी से अधिक एरिया में फैल चुकी है. बावजूद इसके वन विभाग के अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है.
विधायक ने वीडियो कॉल पर दिखाया विभिषिका
स्थानीय लोगों की सूचना पर मंगलवार की सुबह पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और आग की विभिषका को देखकर उन्होंने वहीं से अधिकारियों को फोन लगाया. उन्हें भी बनाया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है. इससे नाराज विधायक ने तत्काल वीडियो कॉल किया और उन्हें मौके की स्थिति लाइव दिखाई. इसके बावजूद भी वन विभाग के अधिकारी यह मानने को तैयार नहीं थे कि आग भीषण है. इसपर विधायक ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि चाहें कुछ भी करो, लेकिन आग बुझनी चाहिए.
हाल ही घोषित हुआ टाइगर रिजर्व
बता दें कि शिवपुरी का यह वन क्षेत्र को हाल ही में माधव टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया है. इस वन क्षेत्र में ना केवल बड़ी संख्या में वन्य जीव हैं, बल्कि यहां वन संपदा भी प्रचुर मात्रा में है. ऐसे में इस आग की वजह से वन्य जीवों के साथ ही वन संपदा के लिए बहुत बड़ा खतरा हो गया है. इस 15 किमी के दायरे में विचरण करने वाले जीव इधर उधर भागे फिर रहे हैं. वहीं हजारों पेड़ जल कर ठूंठ बन गए हैं.

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा