संसद में सांसदों के बीच हंसी-मजाक, टीएमसी सांसद ने कंगना रनौत को 'ब्यूटी क्वीन' कहा
संसद परिसर में अक्सर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की तस्वीरें सबने देखी है, लेकिन बुधवार को तीन अलग-अलग दलों के सांसदों के बीच हंसी-मजाक के हल्के फुल्के पल सांसदों के बीच चर्चा का विषय बने रहे. दरअसल, हुआ यूं कि नई संसद के मकर द्वार से सदन में जा रहे टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की नजर अचानक गेट पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत पर पड़ी तो वो हल्के फुल्के अंदाज में बोले, आज मेरा दिन अच्छा है, इंडिया की ब्यूटी क्वीन भी यहां पर हैं. जिस पर कंगना ने तपाक से मुस्कुराते हुए जवाब दिया, अरे दादा ऐसा नहीं है.
प्रियंका ने हंसते हुए दिया ये जवाब
कंगना और कल्याण की चर्चा के बीच अचानक कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी गुलाबी साड़ी में मकर द्वार से निकल रही थीं, तो कल्याण बनर्जी ने प्रियंका की तरफ अपना रुख मोड़ा और हंसते हुए कहा, मोस्ट ग्लैमरस लेडी. इस पर प्रियंका हंस पड़ीं और कल्याण बनर्जी से बोलीं, नहीं नहीं मैं कोई ग्लैमरस नहीं हूं. कल्याण बनर्जी ने फिर दोहराया, आप हैं. नहीं नहीं हूं… ये कहकर हंसते हुए प्रियंका अपनी गाड़ी की तरफ चली गईं.
कंगना रनौत, कल्याण बनर्जी और प्रियंका गांधी
इसके बाद फिर कल्याण बनर्जी और कंगना के बीच संवाद शुरू हुआ. दरअसल कंगना अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं. तब कल्याण ने कंगना से फिर हंसते हुए कहा, आप तो ब्यूटी क्वीन हैं. इस पर कंगना ने हंसते हुए कल्याण बनर्जी से कहा कि आपकी जोरदार आवा पूरे सदन में गूंजती है, आप बड़े नेता हैं. फिर दोनों हंसते हुए अपनी अपनी मंजिल की तरफ बढ़ गए.
4 अप्रैल तक बजट सत्र
संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से हुई. ये 4 अप्रैल तक प्रस्तावित है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश किया था. सत्र के पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में बहस हुई और संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री के जवाब के साथ यह संपन्न हुआ. अभी बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है. इसकी शुरुआत 10 मार्च को हुई.

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़