भोपाल मंडल के स्टेशनों से मिलेगी सीधी सुविधा, मिलेगी भारत गौरव ट्रैन से अमृतसर और वैष्णोदेवी की तीर्थ यात्रा
भोपाल: IRCTC द्वारा “गुरुकृपा (अमृतसर) यात्रा उत्तर दर्शन सहित” के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जो भोपाल संभाग के प्रमुख स्टेशनों रानी कमलापति, इटारसी, विदिशा और बीना से होकर गुजरेगी। यह यात्रा विशेष रूप से मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए बहुत सुविधाजनक और लाभकारी है।
27 मई 2025 को रीवा से रवाना होने वाली यह विशेष पर्यटक ट्रेन रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, विदिशा, बीना और झांसी होते हुए चलेगी। यात्री इन स्टेशनों से इस पवित्र यात्रा में शामिल हो सकते हैं। 09 रातों/10 दिनों की इस धार्मिक यात्रा में यात्रियों को मथुरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और वैष्णो देवी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
इस यात्रा का किराया प्रति व्यक्ति ₹17,600/- (स्लीपर – इकोनॉमी क्लास), ₹28,700/- (3AC – स्टैंडर्ड क्लास) तथा ₹37,800/- (2AC – कम्फर्ट क्लास) निर्धारित किया गया है। इस किराए में भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी कोच में आरामदायक रेल यात्रा, ट्रेन में और ट्रेन से उतरते समय शाकाहारी भोजन, पर्यटन स्थलों के लिए गुणवत्तापूर्ण वातानुकूलित बस सुविधा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट्स की सेवा, यात्रा बीमा, ट्रेन में सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सभी सुविधाएं शामिल हैं। यह पूरी तरह से समावेशी यात्रा है।
इस पवित्र यात्रा में भाग लेने के इच्छुक यात्री IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर या किसी अधिकृत एजेंट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। यह ट्रेन न केवल धार्मिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि भोपाल मंडल के यात्रियों को उनके निकटतम स्टेशनों से सीधी सुविधा भी प्रदान करती है, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक और सुलभ हो जाती है।

कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
यात्री सुविधा के मामले में 6वें से 13वें स्थान पर पहुंचा एयरपोर्ट
दिल्ली में बढ़ी सियासी तपिश: बीजेपी की नई टीम का काउंटडाउन शुरू, युवा जोश और अनुभव का दिखेगा संगम