रेत माफिया द्वारा वन विभाग की टीम पर हमले को लेकर हेमंत कटारे ने उठाए सवाल
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 20 मार्च को रेत माफिया ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस मामले पर मध्य प्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी है। मुरैना में रेत माफिया द्वारा वन विभाग की टीम पर किए गए हमले को लेकर आईएएनएस से बात करते हुए कांग्रेस नेता हेमंत कटारे ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें एक आईपीएस अधिकारी पर हमला हुआ था, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। मध्य प्रदेश में इस बात को लेकर बड़ी बदनामी थी कि किस तरह से रेत माफिया पुलिस प्रशासन और वन विभाग पर हावी हैं। गुरुवार की घटना से यह भी पता चलता है कि इन माफियाओं को वन विभाग और पुलिस विभाग की कोई समझ नहीं है।
क्या लगाए आरोप?
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इन रेत माफियाओं को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। सरकार में जो लोग ऊंचे पदों पर बैठे हैं, वे चाहें तो इन माफियाओं को चंद घंटों में खत्म कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसका कारण यह है कि इनका पैसा सरकारी मशीनरी के जरिए ऊपर तक पहुंचता है। इसीलिए ये माफिया इतनी मजबूती से कहते हैं कि वे पुलिस या वन विभाग को नहीं छोड़ेंगे। सरकार को विचार करना चाहिए कि वह अपने विभागों के साथ है या माफियाओं के साथ।
अब सरकार के मंत्री का जवाब सुनिए
कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने कहा कि मुरैना में रेत माफिया नहीं है, पालतू माफिया हैं। अगर कहीं कुछ है तो कानून अपना काम करेगा। बता दें कि गुरुवार को वन विभाग की गेम रेंज अंबाह की टीम ने बरेह गांव के पास चंबल रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा था। इसके बाद टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने साथ अंबाह लेकर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में रेत माफिया ने ट्रैक्टर के आगे अपनी बाइक अड़ाकर टीम को रोक लिया और फिर वनकर्मियों पर हमला कर जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले गए।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम