बिजली बिल वसूली करने पहुंचे इंजीनियर से मारपीट, बंधक बनाने का भी किया प्रयास, केस दर्ज
जबलपुर: जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के औरिया में बिजली बिल वसूलने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है।आरोप है कि लोगों ने सहायक यंत्री के साथ मारपीट की और घर का गेट बंद कर ताला लगा दिया. शुक्रवार 21 मार्च को सहायक यंत्री अभिषेक चौकसे ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें विजयनगर जोन से राजस्व वसूली के निर्देश मिले थे. इसी सिलसिले में वे अपनी टीम के साथ औरिया गांव पहुंचे थे।
क्या है मामला
बिजली विभाग की टीम बिजली बिल बकाया वसूलने के लिए अपनी टीम के साथ औरिया गांव पहुंची थी. टीम ने दिलीप रजक से बकाया 8,143 रुपए जमा करने को कहा, लेकिन इस दौरान वहां मौजूद मुन्ना रजक, कालू रजक और दिलीप रजक ने उनके साथ मारपीट की. बिजली कर्मचारियों ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने इंजीनियर का कॉलर पकड़कर सरकारी काम में बाधा डाली और फिर गेट बंद कर ताला लगाने की कोशिश की. किसी तरह इंजीनियर वहां से निकलकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा ने बताया कि माढ़ोताल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम