प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भरवाड़ समुदाय से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाने का आग्रह किया
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भरवाड़ समुदाय से प्राकृतिक खेती अपनाने और ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्य रूप से मवेशी पालन करने वाले भरवाड़ समुदाय से 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के धोलेरा तालुका के बावलियाली धाम में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित हुए समुदाय के सदस्यों को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अगले 25 सालों में विकसित भारत का निर्माण करना है और इसके लिए मुझे आपके समुदाय का समर्थन चाहिए। पहला कदम हमारे गांवों को विकसित बनाना है। मैं आपसे प्राकृतिक खेती अपनाने और ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक पेड़ लगाने का आग्रह करता हूं। उन्होंने बावलियाली धाम को आस्था, संस्कृति और धर्म का स्थान बताया। पीएम मोदी ने समुदाय से अपील की कि वे ‘‘परिस्थितियों के अनुसार बदलाव लाएं और अपनी बेटियों को कंप्यूटर चलाना सिखाएं।
उन्होंने कहा, ‘‘किसान क्रेडिट कार्ड पहले केवल किसानों को जारी किया जाता था। अब हमने इसका लाभ पशुपालकों को भी दिया है, जिससे वे कम ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम