करीला मेले में दान पेटियों की राशि की गिनती गुरुवार से शुरू हुई, जिसमें देर शाम तक 26 लाख रुपए के साथ सोने-चांदी के आभूषण भी निकले
अशोकनगर : करीला मेले में कई राज्यों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेला समाप्त होने के तीसरे ही दिन करीला मंदिर की दानपेटियों से 26 लाख रुपये की चढ़ौती निकली है. इसमें सोने-चांदी के जेवर, नगदी, नेपाल की मुद्रा और ब्रिटिश कालीन चांदी का सिक्का भी मिला है.
30 लाख के पार हो सकती है करीला में चढ़ौती
करीला मंदिर प्रबंध समिति के मुताबिक दान की राशि 26 लाख से बढ़कर 30 लाख रु तक हो सकती है. दरअसल, दानपेटियों में आए सिक्कों की गिनती नहीं हो सकी है. अनुमान है कि कुल चढ़ावा 30 लाख रु होगा. इसके अलावा, सोने-चांदी के आठ भारी आभूषण भी मिले हैं.
करीला में 25 लाख श्रद्दालु कर चुके मां जानकी के दर्शन
करीला मेला हर साल रंगपंचमी पर आयोजित होता है. इस तीन दिवसीय मेले में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. अनुमान है कि रंगपंचमी के दिन करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने माता जानकी के दर्शन किए. श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा. यहां की फेमस करीला राई डांस देखने भी लाखों लोग जुटी रहे. मान्यता है कि मन्नत पूरी होने के बाद कई परिवार यहां करीला राई डांस करवाते हैं.
करीला मेले तोड़ दिया पिछले साल का रिकॉर्ड
करीला मंदिर प्रबंध समिति के मुताबिक करीला मेले में श्रद्धालुओं की संख्या हर वर्ष की अपेक्षा इस बार ज्यादा रही. जिसके कारण इस बार दान पेटियों में राशि भी सबसे अधिक निकली. अगर विगत वर्षों का आंकड़ा देखा जाए, तो धन राशि लगभग 20 लाख रुपए तक ही सीमित रही. लेकिन इस बार राशि 26 लाख रुपए को भी पार कर गई और 30 लाख तक पहुंच सकती है.
सिक्कों की गिनती जारी
करीला मंदिर में दानराशि की गिनती गुरुवार सुबह 9 बजे शुरू हुई. इसमें 79 पटवारी और 60 कोटवार शामिल रहे.गिनती शाम 6 बजे तक चली. पहले दानपेटियों को खोला गया, फिर नोटों को छांटा गया और गड्डियां बनाई गईं. अंतिम गिनती शाम 5 बजे के बाद हुई, जिसमें सिक्कों की गिनती अभी जारी है.

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम