मध्य प्रदेश को पन्ना का हीरा नहीं काला सोना दिला रहा अरबों रुपए का रेवन्यू.
भोपाल: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरा की खदाने हैं. यहां से बड़ी संख्या में हीरा निकलता भी है, लेकिन इससे मध्य प्रदेश सरकार को सकल घरेलू खनिज का 1 प्रतिशत भी कमाई नहीं होती है. यदि बीते सालों की बात करें तो मध्य प्रदेश में करीब 8.50 करोड़ रुपये का हीरा निकला है. वहीं साल 2023-24 में तो केवल 54 लाख रुपये का हीरा ही मध्य प्रदेश की खदानों से निकाला गया, लेकिन हीरे की हर साल घटती मात्रा से मध्य प्रदेश में इसकी चमक फीकी पड़ती जा रही है.
इन खजिन संसाधानों की मध्य प्रदेश में हैं खदानें
बता दें कि मध्य प्रदेश में कोयला, बाक्साइट, ताम्र अयस्क, लौह अयस्क, मैंगनीज, राक फास्फेट, हीरा, लैटेराइट और चूना पत्थर की खदानें हैं. यदि साल 2023-24 की बात करें तो मध्य प्रदेश में सबसे अधिक कोयला निकाला गया. जिसकी मात्रा करीब 1585 मीट्रिक टन थी. वहीं दूसरे नंबर पर प्रदेश में करीब 682 मीट्रिक टन चूने का पत्थर निकाला गया. इसी प्रकार 25.46 मीट्रिक टन ताम्र अयस्क, 63.01 मीट्रिक टन लौह अयस्क, 10.50 मीट्रिक टन मैंगनीज, 6.18 मीट्रिक टन बाक्साइट और 3.92 मीट्रिक टन राक फास्फेट का खनन किया गया. इस दौरान मध्य प्रदेश में 53.33 कैरेट हीरे का खनन भी किया गया.
हीरे के खनन में रिकार्ड 86.25 प्रतिशत की गिरावट
प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2023-24 में वर्ष 2022-23 की तुलना में कोयला, ताम्र अयस्क, लौह अयस्क एवं चूना पत्थर के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है. गत वर्ष की तुलना में कोयले का उत्पादन 8.6 प्रतिशत, बाक्साइट का उत्पादन 2.63 प्रतिशत, लौह अयस्क के उत्पादन में 44.73 प्रतिशत और चूना पत्थर के उत्पादन में 34.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसी प्रकार ताम्र अयस्क के उत्पादन में 17.59 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन हीरा और राक फास्फेट के उत्पादन में गिरावट हुई है. साल 2023-24 में हीरे के खनन में 86.25 प्रतिशत और राक फास्फेट के खनन में 11.83 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है.

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम