बीजापुर में माओवादी विरोधी ऑपरेशन में 2 नक्सली मारे गए, एक जवान हुआ शहीद
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में अब माओवाद के पांव उखड़ने लगे हैं. केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास से बीते चार दशक से मुख्य रूप से माओवाद का दंश झेल रहे बीजापुर, सुकमा जिले के बीहड़ इलाके में सुरक्षा बलों की तेजी से बढ़ती दखल ने नक्सल संगठन को पूरी तरह से कमजोर कर दिया है. हालांकि, फिर भी माओवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. एक बार फिर माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग जारी है. इस मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया. जबकि दो नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं.
फायरिंग लगातार जारी
जिला बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी. अभियान के दौरान आज सुबह 7 बजे माओवादियों ने हमला कर दिया. फिर माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. फायरिंग लगातार जारी है.
एक जवान शहीद
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया. क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्चिंग जारी है .

आज का बड़ा मंगल बेहद खास, जानें पूजा विधि, महत्व और मंत्र
इन 4 राशियों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ, हर क्षेत्र में सफलता
अपरा एकादशी 2026: व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और पारण कब करें
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर