छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर से लगी आग
कोरबा जिले के सीमावर्ती ग्राम मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत केंद्ई आश्रम के पास एन एच 130 अंबिकापुर- कटघोरा मुख्य मार्ग पर भीड़क सड़क हादसा हुआ। ट्रक और बाइक के बीच दो वाहनों की टक्कर हो गई।
बुधवार देर रात करीब भीषण सड़क हादसा सामने आई। जहां ट्रक और बाइक में टक्कर के बाद आगजनी की घटना सामने आई। वहीं दोनों वाहन धू-धू कर जलता रहा। प्रत्यक्षदर्शी इरफान खान ने बताया कि मोरगा सप्ताहिक आम बाजार करके वह अपने घर की ओर लौट रहा था कि एक यू पी पासिंग वाहन ट्रक क्रमांक यू पी 67 टी 9908, के अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोरगा की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद बाइक सवार सड़क किनारे खेत में गिर गए। बाइक ट्रक के नीचे आ गई। जिसके बाद बाइक नीचे फंस गई। बाइक में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लग गई। ट्रक भी चपेट में आ गया। इस घटना की सूचना 112 और पुलिस को दी जहा जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई और घायल बाइक सवार को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है।
बाइक पर दो लोग सवार थे, जो ग्राम लेपरा के रहने वाले हैं, जो रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। चौकी प्रभारी मगतु राम ने बताया कि केंद्ई के पास एक सड़क घटना हुई है। जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल दाखिल किया गया है।

आज का बड़ा मंगल बेहद खास, जानें पूजा विधि, महत्व और मंत्र
इन 4 राशियों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ, हर क्षेत्र में सफलता
अपरा एकादशी 2026: व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और पारण कब करें
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर