अखिलेश यादव ने राजस्थान की बीजेपी सरकार के 1090 मॉडल अपनाने के फैसले पर खुशी जताई
लखनऊ। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने राजस्थान की बीजेपी सरकार के 1090 मॉडल अपनाने के फैसले पर खुशी जताई है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के शासनकाल में यूपी में शुरू हुए ‘महिला सुरक्षा’ के लिए समर्पित ‘1090’ मॉडल को अब राजस्थान सरकार अपना रही है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आशा है इससे राजस्थान में नारी सुरक्षा की एक प्रभावकारी और सार्थक व्यवस्था तैयार होगी। पीडीए के आंदोलन में आधी आबादी के रूप में स्त्री हमेशा महत्वपूर्ण रही है, इसीलिए समाजवादी सरकार में हर बालिका, युवती और नारी में सुरक्षा के भाव और आत्मविश्वास का संचार करने के लिए ऐसे सुरक्षात्मक कदम उठाए गए थे।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों राजस्थान पुलिस की एक टीम लखनऊ आई थी और वीमिन पावर लाइन 1090 के दफ्तर का दौरा किया था। यूपी पुलिस ने उन्हें 1090 के काम और तौर-तरीकों से परिचित कराया। राजस्थान पुलिस टीम ने कहा था कि 1090 के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी से 16 मार्च 2025 तक कुल 93,043 मामले दर्ज किए गए, जिसमें से 82.05 फीसद मामलों का समाधान हो चुका है। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन ने काउंसलिंग सेल, पुलिस सेल और साइबर सेल के जरिए से शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिकी हमले से 5 ईरानी मारे गए—दावा
गंगा नदी पर आधुनिक 6 लेन ब्रिज, उद्घाटन की तैयारी तेज
सड़क दुर्घटना बनी जानलेवा, संतोष नायर की मौत से शोक की लहर