मंत्रिमंडल संग फिल्म 'छावा' देखने पहुंचे सीएम, बोले- गौरांवित करने वाली फिल्मो को मेलगा प्रोत्साहन
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ 17वीं सदी के शासक छत्रपति संभाजीराव महाराज की जीवनी और संघर्ष पर आधारित फिल्म 'छावा' देखने पहुंचे। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मध्य प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री भी कर दिया है। भोपाल के अशोका लेक व्यू परिसर में ओपन थियेटर में आयोजित फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग को सीएम के अलावा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्रियों और विधायकों ने न सिर्फ देखा, बल्कि इसकी सराहना भी की।
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह देशभक्ति का संदेश देने वाली एक प्रेरक फिल्म है। मध्य प्रदेश सरकार ऐसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्मों को प्रोत्साहित करेगी, जिससे लोगों को भारत के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया जा सके। भारत के वीर शासकों और देशभक्तों के संघर्ष की गाथा प्रस्तुत करने वाले सिनेमा को बढ़ावा देने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। वे ऐसे शासक थे, जिन्होंने देश के लिए देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि सिनेमा के पर्दे पर 300 वर्ष से अधिक पुराने युग को जीवंत किया गया है। इसके लिए फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकार बधाई के पात्र हैं।
संभाजीराव महाराज की वीरता पर काव्य रचना सुनते सीएम मोहन
सीएम मोहन ने यह भी कहा कि आज दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी विरासत और संस्कृति के संरक्षण के साथ विकास की ओर अग्रसर है। निश्चित रूप से जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसी फिल्म देखना मेरे लिए सुखद संयोग है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने छत्रपति संभाजीराव महाराज की वीरता पर आधारित काव्य रचना भी सुनाई।

असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव