इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल, 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बड़ा फैसला
Rohit Sharma: टीम इंडिया ने हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियन ट्रॉफी का खिताब जीता था. अब भारतीय टीम का जून में मैदान पर उतरेगी. उसे इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या रोहित शर्मा इस दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं, अगर वह खेलते हैं तो कप्तानी करेंगे या नहीं? ये सभी सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसे दौरे के दौरान ऐसी भी खबरें आईं थीं कि रोहित टेस्ट से संन्यास ले सकते हैं. हालांकि, बात में उन्होंने संन्यास की खबरों को खारिज कर दिया था. अब उनकी कप्तानी पर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
रोहित शर्मा की कप्तानी पर बड़ा अपडेट
चैंपियन ट्रॉफी की जीत के बाद रोहित शर्मा के करियर में एक बड़ा मोड़ आ गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा को एक और बड़े दौरे पर टीम की कप्तानी करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और उसके चयन पैनल का समर्थन मिल गया है. यानी रोहित शर्मा के इंग्लैंड दौरे पर कप्तान बने रहने की पूरी संभावना है. माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी की जीत रोहित के टेस्ट करियर को लम्बा खींच सकती है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उठे थे कप्तानी पर सवाल
टीम इंडिया को 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था. इस दौरान अपने खराब प्रदर्शन के चलते रोहित ने सीरीज के आखिरी मैच में ना खेलने का फैसला लिया था. रोहित शर्मा के रेस्ट लेते ही फैंस के बीच यह अफवाह उड़ने लगी कि वह इस सीरीज के खत्म होते ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. वहीं, कुछ दिग्गजों का भी मानना था कि रोहित को टेस्ट फॉर्मेट छोड़ देना चाहिए. लेकिन रोहित ने अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक बड़ा बयान दिया था.
रिटायरमेंट को लेकर दी अहम सफाई
रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन लंच के समय में कहा था, 'अभी रन नहीं आ रहे हैं, लेकिन इसकी गारंटी नहीं है कि 5 महीने बाद भी नहीं आएंगे. मैं कड़ी मेहनत करूंगा. पर ये फैसला कोई रिटायरमेंट का नहीं है. बाहर लैपटॉप, कलम और कागज लेकर बैठे लोग यह तय नहीं करते कि रिटायरमेंट कब आएगा और मुझे क्या फैसले लेने होंगे.' रोहित ने इस सीरीज के 3 मैचों में 3, 6, 10, 2 और 9 रन की पारियां खेली थीं. यानी भारतीय कप्तान ने 5 पारियों में 6.20 की औसत से कुल 31 रन बनाए थे. जिसके बाद दावा किया जा रहा था कि इंग्लैंड सीरीज में BCCI एक नए कप्तान के साथ जा सकती है. लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है.

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान