'मुफासा: द लॉयन किंग' अब ओटीटी पर, सिनेमाघरों के बाद डिजिटली होगी रिलीज
अगर आपने सिनेमाघरों में मुफासा: द लायन किंग नहीं देखी है तो आपके लिए एक रोमांचक खबर है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। अब आप अपने घर में आराम से मुफासा की यात्रा का अनुभव कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म की ओटीटी प्रीमियर की तारीख का एलान कर दिया है।
कब ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म बुधवार, 26 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली है। 'मुफासा: द लायन किंग' जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'मुफासा की कहानी का अनुभव करने का समय आ गया है। मुफासा: द लायन किंग, 26 मार्च को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में जियो हॉटस्टार पर आ रही है।'
फिल्म की कहानी
बैरी जेनकिंस द्वारा निर्देशित 'मुफासा: द लायन किंग' फिल्म मुफासा की भावनात्मक कहानी पर आधारित है, जिसमें एक अनाथ से लेकर प्राइड लैंड्स के सम्मानित राजा तक के उसके परिवर्तन को दिखाया गया है। अपने माता-पिता को खोने के बाद मुफासा लायन टाका के साथ एक गहरा रिश्ता बनाता है और साथ मिलकर वे एक ऐसे सफर पर निकलते हैं, जो उनकी दोस्ती और पारिवारिक संबंधों को मुश्किल में ला देता है।
फिल्म में हिंदी डबिंग कलाकार
मुफासा: द लायन किंग की हिंदी आवाज में शाहरुख खान, आर्यन खान, अबराम खान, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे, मेयांग चांग और श्रेयस तलपड़े शामिल थे। हिंदी के अलावा, यह फिल्म पूरे भारत में अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की गई थी। 'मुफसा द लॉयन किंग' 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द लॉयन किंग' का प्रीक्वल थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान
पार्किंग में उगाही और शराबखोरी पकड़ी गई, निगम कर्मियों पर गिरी गाज
CM का बयान: ऐसे कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा को करते हैं चार्ज
मैथिली ठाकुर की राजनीति में एंट्री? मंत्री पद की दौड़ में नाम चर्चा में
फुंदरी पुल बना विकास की नई राह, अबूझमाड़ को मिली बड़ी राहत
4 दिन बाद मिला दामाद का शव, ससुराल में हत्या का खुलासा
सिंहस्थ को लेकर कोर्ट का बड़ा आदेश, शिप्रा किनारे रिसोर्ट-बिजनेस पर बैन
बंगाल में नई सरकार की ओर कदम, विधानसभा गठन की अधिसूचना जारी
Morena में शादी समारोह में बवाल, दो पक्षों में लाठी-डंडे, 9 घायल