प्रान्त अभ्यास वर्ग में डॉ राजेश शर्मा सर्वसम्मति से आरोग्य भारती मध्यभारत प्रान्त के अध्यक्ष चुने गए
भोपाल के भदभदा रोड स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र में हुआ प्रान्त अभ्यास वर्ग
आरोग्य भारती मध्य भारत प्रान्त के प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन भोपाल के राज्य कृषि विस्तार प्रशिक्षण संस्थान, भदभदा रोड भोपाल में किया गया। आरोग्य भारती स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कार्य करने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अनुषांगिक संगठन है। 2012 में स्थापना से लेकर आज समय तक आरोग्य भारती हर आयु वर्ग के लोगों के बीच उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु कार्यरत है। संगठन की अनेक गतिविधियां पूरे देश मे वर्षभर चलती रहती हैं। इसी क्रम में इन गतिविधियों के वृत्त हेतु प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें मध्यभारत प्रान्त के 20 से अधिक जिलों से कार्यकर्ताओं व पाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रान्त की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जन व नर्मदा अस्पताल समूह के प्रमुख डॉ राजेश शर्मा को सर्वसम्मति से मध्यभारत प्रान्त का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ज्ञात हो कि डॉ राजेश शर्मा एक ऑर्थोपेडिक व स्पाइन सर्जन है एवं रोड व हाई वेलोसिटी ट्रॉमा के विशेषज्ञ हैं। पिछले 30 से अधिक वर्षों से अधिक समय से मध्यभारत में अपने चिकित्सा संस्थानो के माध्यम से सेवा में रत हैं। उनके सनातन स्वास्थ्य चिंतन के मॉडर्न मेडिसिन के परिपेक्ष्य में चिंतन पर गहन अध्ययन व कार्य एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य विषय पर गहन रुचि को ध्यान में रखकर उन्हें आरोग्य भारती में मध्यभारत प्रान्त के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। अभ्यास वर्ग में अनेक सत्रों का आयोजन हुआ। उद्घाटन सत्र को आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव डॉ मुरली कृष्ण जी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रान्त के सह संघचालक डॉ राजेश सेठी जी, पालक अधिकारी श्री जगमीत सिंह नामधारी जी, और मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने संबोधित किया । पूरे दिन चले सत्रों में वर्षभर चलने वाली कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। वर्ग में प्रान्त संगठन सचिव श्री मुकेश दीक्षित जी, और आरोग्य भारती की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य मिहिर झा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मध्यभारत प्रान्त के 20 अधिक जिलों से पधारे कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। संचालन डॉ अजय चौकसे जी ने किया। कार्यक्रम के अंत मे निवर्तमान प्रान्त अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश बत्रा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

तीस्ता मुद्दे पर चीन की सक्रियता, क्षेत्रीय राजनीति में बदलाव के संकेत
चुनावी हार के बावजूद इस्तीफा नहीं, ममता बनर्जी के फैसले पर सियासी बहस तेज
कमजोर आंखों के लिए रामबाण उपाय, ये चूर्ण करेगा कमाल
ईरान वार्ता के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, ‘Project Freedom’ ऑपरेशन पर लगाई रोक
“ब्लास्ट तो होते रहते हैं” — फारूक अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल
भारत ने चीन का प्रस्ताव किया खारिज, बातचीत में जमकर हुई तल्खी
न्यूनतम सैलरी ₹65,000 की मांग से 8वें वेतन आयोग पर चर्चा तेज
कोरबा में मौसम का तांडव, तीन घरों पर गिरे विशाल पेड़, परिवार सुरक्षित
सरेराह हत्या से दहशत, ग्वालियर में मामूली बात पर निकली राइफल