चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का दिल छूने वाला अंदाज
Virat Kohli: भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया की जीत के बाद सभी खिलाड़ी जश्न मना रहे थे. इस बीच विराट कोहली जीत की खुशी में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाते हुए नजर आए. भारतीय टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. इससे पहले उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था.
दोनों के बीच हुई खास बातचीत
कोहली 12 साल पहले जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे. विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर स्टेडियम में नजर आती हैं. इस बार भी वह स्टेडियम में मौजूद थीं. जीत के बाद जहां एक ओर पूरा भारतीय खेमा जश्न मना रहा था. वहीं दूसरी तरफ कोहली भागते हुए अपनी पत्नी के तरफ गए. कोहली ने सबसे पहले अनुष्का को गले लगाया. इसके बाद दोनों ही ढेर सारी बातें करते हुए नजर आए. इस दौरान कोहली ने अनुष्का से कुछ कहा, जिसके बाद वो मुस्कुराने लगीं.
चैंपियंस ट्रॉफी में 5 मैचों में 218 रन
कोहली का पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा. वह इस टूर्नामेंट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने इस दौरान 5 मैचों में 54.50 की औसत से 218 रन बनाए. कोहली ने इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ कड़े मुकाबले में चेज करते हुए शानदार शतक लगाया था. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में चेज करते हुए एक और बेहतरीन पारी खेली थी. जहां कोहली ने जबरदस्त अर्द्धशतक लगाया था.

सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चयनित शिक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया में देरी पर जताई नाराजगी
तमिलनाडु में सियासी घमासान, छोटे दलों पर टिकी सरकार की किस्मत
स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन, कई डॉक्टरों की सेवा समाप्त
नीतू कपूर की फिल्म पर लगे कॉपी के आरोप, जानें पूरा मामला
चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद में केंद्र सरकार को झटका
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रूमर्ड रिलेशनशिप का दावा
बेंगलुरु को बड़ा झटका, फाइनल की मेजबानी अहमदाबाद शिफ्ट