ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम, सीआईए में छंटनी की योजना, संघीय सरकार का आकार घटाने की कोशिश
यूएसएआईडी (USAID) में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अब अमेरिकी सरकार संघीय खुफिया एजेंसी सीआईए में भी छंटनी की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, सीआईए से बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी है और खासकर वे कर्मचारी निशाने पर हैं, जो हाल के वर्षों में सीआईए में भर्ती हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते दो साल में जिन कर्मचारियों को नौकरी पर रखा गया है, उनके काम की समीक्षा हो रही है।
बड़े पैमाने पर हो सकती है सीआईए में छंटनी
जिन कर्मचारियों के व्यवहार में कोई कमी पाई जाती है या फिर उनका काम संतोषजनक नहीं है तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। सीआईए में छंटनी भी ट्रंप प्रशासन की उन कोशिशों का हिस्सा है, जिसमें संघीय सरकार के आकार को कम किया जा रहा है। हालांकि यूएसएआईडी की तरफ सीआईए में बहुत बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरी नहीं जाएगी, लेकिन सीआईए को भी नहीं बख्शा गया है। सीआईए के नवनियुक्त निदेशक जॉन रेटक्लिफ ने भी वादा किया है कि वे सीआईए में आमूल-चूल बदलाव करेंगे।
एलन मस्क बोले- संघीय कर्मचारियों की छंटनी के लिए वे जिम्मेदार नहीं
अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा है कि सरकार के आकार को कम करने के प्रयासों के तहत हजारों संघीय कर्मचारियों की छंटनी के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने इस सप्ताह निजी बातचीत में कहा कि कर्मचारियों की छंटनी का फैसला विभिन्न संघीय एजेंसियों पर छोड़ दिए गया है। एक रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि एलन मस्क को कर्मचारियों को काम पर रखने और नौकरी से निकालने का अधिकार नहीं है। गौरतलब है कि संघीय खर्च को कम करने लिए रिपब्लिकन सांसद एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन निजी तौर पर वे इसे लेकर चिंतित भी हैं कि हजारों लोगों की जिस तरह से नौकरी जा रही है, उसका असर समाज पर पड़ेगा।

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं