गरियाबंद जिले में पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने मारी जीत
गरियाबंद के पांचों जनपदों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष बने. इनमें से छुरा में अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला टॉस से तय किया गया. वहीं उपाध्यक्ष के लिए दो जनपदों में भाजपा तो दो में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. एक में मामला अभी अटका हुआ है.
गरियाबंद जिले के पांच जनपदों – गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, देवभोग और फिंगेश्वर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ. अध्यक्ष पद के लिए पांचों जगह भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. सबसे रोचक मुकाबला छुरा में देखने को मिला, भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 11-11 मत मिले, ऐसे में टॉस से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा की मीरा ठाकुर ने जीत हासिल की. फिंगेश्वर जनपद पंचायत में भाजपा की इंद्राणी नेहरू साहू, मैनपुर जनपद पंचायत में भाजपा की मोहना नेताम, गरियाबंद जनपद पंचायत में भाजपा के सोहन ध्रुव और देवभोग जनपद पंचायत में भाजपा की पदमाल्य निधि अध्यक्ष बनीं.
उपाध्यक्ष के चुनाव में मामला बराबरी का
उपाध्यक्ष के चुनाव में छुरा जनपद में भाजपा के दो अलग-अलग पैनल से दावेदार आ गए. इस तरह से कुल तीन लोगों ने भरा, जिनमें से आखिरकार भाजपा के कुलेश्वर सोनवानी 11 मत हासिल कर उपाध्यक्ष बने. इसी तरह फिंगेश्वर जनपद में भाजपा समर्थित सतीश यादव उपाध्यक्ष बने. मैनपुर जनपद में कांग्रेस की नंद कुमारी राजपूत और देवभोग में कांग्रेस के सुधीर अग्रवाल उपाध्यक्ष चुने गए. गरियाबंद जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम सामने नहीं आया है.

आग का तांडव: सिंगरौली में 6 दुकानें खाक, सिलेंडर फटने से हादसा
'स्टेडियम तोड़ने' के सवाल पर क्या बोले ललित मोदी? PM मोदी पर भी दिया जवाब
राजदूत ने घायलों से की बात, भारत की पूरी मदद का दिया भरोसा
ललित मोदी का दावा- 2008 का फैसला पड़ा महंगा, चुकानी पड़ी बड़ी कीमत
ललित मोदी के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल, थरूर पर साधा निशाना
भारतीय वायुसेना का दमखम: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर सुखोई की ऐतिहासिक लैंडिंग
पीएम मोदी करेंगे सूरत और दमन में बड़े निवेश की परियोजनाओं का उद्घाटन
स्टंट के चक्कर में जेल की हवा, मगरमच्छ से छेड़छाड़ पर कार्रवाई
कोहली के बाहर होने से टीम इंडिया को तगड़ा झटका, रोहित-हार्दिक भी अनफिट
फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन