चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड से, प्रैक्टिस में श्रेयस अय्यर का खास पल
Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी खेल रही है. टीम इंडिया ने अभी तक ग्रुप स्टेज में दो मैच खेले हैं और दोनों मुकाबलों में बाजी मारी है. अब ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. दोनों टीमों के बीच ये मैच 2 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर तैयारी करते हुए नजर आए. दुबई में प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ऐसा कुछ किया, जिससे उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया.
श्रेयस अय्यर ने गिफ्ट की अपनी ये कीमती चीज
दरअसल, श्रेयस अय्यर ने ICC क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट गेंदबाज जसकिरण सिंह का दिन खास बना दिया. श्रेयस अय्यर ने उन्हें एक जोड़ी जूते गिफ्ट किए, जिससे जसकिरण का दिल खुश हो गया. बता दें, जसकिरण ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बल्लेबाजों को नेट प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी की. लेकिन भारतीय टीम के नेट सेशन के लिए नहीं चुने जाने पर वह निराश थे. क्योंकि भारतीय टीम की प्रैक्टिस के लिए कई ऑफ स्पिनर पहले ही से थे. लेकिन श्रेयस अय्यर ने इस गिफ्ट से जसकिरण सिंह की सारी निराशा दूर कर दी.
चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं जसकिरण
नेट गेंदबाज जसकिरण सिंह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. उन्होंने बताया कि जसकिरण लांगऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे. जब अय्यर ने उनके पास जाकर कहा, 'पाजी क्या हाल चाल, सब बढिया.' जसकिरण ने कहा, 'श्रेयस भाई मेरे पास आए और पूछा कि तुम्हारे जूते का साइज क्या है. मैने कहा कि दस तो उन्होंने कहा कि मेरे पास तुम्हारे लिए कुछ है और उन्होंने मुझे ये जूते दिए. मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है.'
जसकिरण ने आगे कहा, 'मैं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ICC नेट गेंदबाजी टीम का हिस्सा हूं. ये मेरे जीवन का खास पल था, जब श्रेयस अय्यर ने मुझे यह जूते दिए. मैने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए फील्डिंग की लेकिन गेंदबाजी का मौका मिलने का इंतजार कर रहा था. मैने पाकिस्तान और बांग्लादेश को गेंदबाजी की जो बहुत अच्छा अनुभव रहा.' जसकिरण ने कहा कि वह ऋषभ पंत को गेंदबाजी करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया का हर बल्लेबाज खास है लेकिन मुझे ऋषभ पंत पसंद है क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्हें गेंदबाजी करना रोचक होगा.'

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा