निशांत की मांग पिता नीतीश को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे एनडीए
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि पिता जी ने प्रदेश में बहुत विकास किया है। पिछली बार आप लोगों ने 43 सीट दी थीं। उसके बाद भी विकास कामों में कोई कटौती नहीं की है। इस बार के विधानसभा चुनाव में इससे ज्यादा सीटों से जिताएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनडीए को नीतीश कुमार को सीएम चेहरा घोषित करना चाहिए। वहीं तेजप्रताप यादव के राजद में शामिल होने के ऑफर पर निशांत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो भी हो जनता के दरबार में चलते हैं। वे बताएंगे, क्या करना है। जनता देखेगी।
निशांत अपने पिता नीतीश कुमार के साथ मंगलवार को स्मृति पार्क पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी मां स्वर्गीय मंजू सिन्हा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज है। 3 दिन पहले जेडीयू ऑफिस के बाहर निशांत कुमार का एक पोस्टर लगाया था। जिसमें लिखा था, बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार। बताया जा रहा था कि ये पोस्टर जेडीयू कार्यकर्ताओं की ओर से लगाया गया था। वहीं, 22 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशांत कुमार के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निशांत हमारे भाई हैं, हम चाहते हैं कि वे जल्द ही घर भी बसा लें।

गंभीर की पसंद बने संजू सैमसन, कप्तानी की रेस में अय्यर और तिलक पीछे
आयरलैंड दौरे से पहले कप्तानी में बदलाव के संकेत, तीन खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर
शैक्षणिक बदलाव: ईसी ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया
तिरुमला मंदिर में दिखीं जान्हवी कपूर, फैंस संग बातचीत ने जीता दिल
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे और लग गई भीषण आग: लखनादौन विधायक बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
ललित मोदी की बायोपिक पर बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह के नाम पर दिया जवाब
कामाख्या मंदिर में साल में तीन दिन क्यों होता है विराम, जानें धार्मिक कारण
खेतों में आई खुशहाली मंडियों में बनी आफत: गेहूं के दामों में भारी गिरावट से किसानों की मेहनत पर पानी फिरा
फडणवीस की गारंटी का असर? अब्दुल सत्तार ने वापस ली नाराजगी
कांग्रेस ने कर्नाटक में किया बड़ा फेरबदल, बीके हरिप्रसाद बने नए नेता