ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-25) के पहले दिन प्रदेश को बड़ी सौगात मिली
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित द्विदिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-25) के पहले दिन प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। पहले ही दिन कुल 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे प्रदेश में 13 लाख 43 हजार 468 रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार के अनुसार, यह निवेश प्रस्ताव विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त हुए हैं, जिनमें नवीकरणीय ऊर्जा, खनन, शहरी विकास, तकनीकी शिक्षा, पर्यटन और चिकित्सा शिक्षा सहित अन्य प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
किन क्षेत्रों में हुआ निवेश?
मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं:
नवीकरणीय ऊर्जा में 5,21,279 करोड़, डी.आई.पी.आई.पी. में 4,94,314 करोड़, खनिज एवं संसाधन विभाग में 3,22,536 करोड़, शहरी विकास एवं आवास में 1,97,597 करोड़, ऊर्जा विभाग में 1,47,990 करोड़, लोक निर्माण विभाग में 1,30,000 करोड़, पर्यटन क्षेत्र में 64,850 करोड़, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में 64,174 करोड़, और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार में 43,326 करोड़ का निवेश प्रस्ताव शामिल है।
इसके अतिरिक्त, अडाणी समूह ने 2,10,000 करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किया है, जो राज्य में बुनियादी ढांचे और उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित करेगा।

अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित
समर्थ सिंह अस्पताल पहुंचा, ट्विशा केस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
बंगाल में सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कार्रवाई, NIA ने 9 ठिकानों पर मारा छापा
छत्तीसगढ़ निकाय उपचुनाव में कांग्रेस का दम, बिलासपुर-जगदलपुर में शानदार प्रदर्शन