अनुपम खेर का एक्स अकाउंट वापस, मस्क से पूछा- 'मेरे नियमों का ध्यान रखने के बावजूद क्यों?'
हाल ही में अनुपम खेर के एक्स अकाउंट को लॉक कर दिया गया था। अब अभिनेता का अकाउंट रिस्टोर कर दिया गया है। एक्स अकाउंट रिस्टोर होते ही अनुपम खेर ने फिर से ट्वीट कर एलन मस्क से सवाल किया है कि आखिर ये अकाउंट लॉक किया क्यों गया था।
इसलिए लॉक हुआ अनुपम खेर का अकाउंट
अनुपम खेर ने अपने एक्स हैंडल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि उनका अकाउंट लॉक हो गया है। इसके एक हिस्से में लिखा था, "आपका अकाउंट लॉक कर दिया गया है क्योंकि एक्स को आपके एक्स अकाउंट पर पोस्ट की गई सामग्री के लिए डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट नोटिस मिला है।"
नोटिस में कही गई ये बात
नोटिस में यह भी कहा गया, "DMCA के तहत, कॉपीराइट के मालिक एक्स को यह दावा करते हुए सूचित कर सकते हैं कि किसी उपयोगकर्ता ने उनके कॉपीराइट किए गए कार्यों का उल्लंघन किया है। वैध DMCA नोटिस मिलने पर, एक्स पहचान की गई सामग्री को हटा देगा।"
अनुपम खेर ने एलन मस्क को लिखा
अकाउंट रिस्टोर होने के बाद अनुपम खेर ने लिखा, एक्स, भले ही मेरा अकाउंट बहाल हो गया है, लेकिन इसे लॉक देखकर मुझे आश्चर्य हुआ। मैं सितंबर 2007 से इस प्लेटफॉर्म पर हूं। हमेशा ट्विटर के नियमों का ध्यान रखता हूं इसलिए मुझे यह थोड़ा बेतुका लगा। जानना चाहूंगा कि मेरी किस पोस्ट ने आपके नियमों का उल्लंघन किया? धन्यवाद"
इस फिल्म में नजर आईं कंगना रनौत
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर को कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में भारत के एतिहासिक समय 1975-77 में लगी इमरजेंसी के बारे में बात की गई। फिल्म में कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। इसके बाद अनुपम खेर ने प्रभास के साथ काम करने की बात कही थी, जो कि उनकी 544वीं फिल्म होगी।

ईरान में एकता का आह्वान, खामेनेई ने विदेशी साजिशों के खिलाफ चेताया
भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित
समर्थ सिंह अस्पताल पहुंचा, ट्विशा केस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त