पीएम मोदी ने किया ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन, मध्यप्रदेश में निवेश की नई राह
Invest Madhya Pradesh 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज ग्लोबल इंवेस्टर समिट 'इंवेस्ट मध्य प्रदेश' की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी भोपाल में 'इंवेस्ट मध्य प्रदेश' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने यहां मध्य प्रदेश सरकार की 18 नई नीतियों का अनावरण किया, जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है। पीएम ने कहा कि कपड़ा, पर्यटन और टेक्नोलॉजी के सेक्टर में करोड़ों नौकरियां सृजित होंगी। पीएम मोदी ने ग्लोबल समिट का उद्घाटन करने के बाद कहा, '' भारत के इतिहास में ऐसा मौका पहली बार आया है जब पूरी दुनिया भारत के लिए इतनी ऑप्टिमिस्टिक है। पूरी दुनिया में.. चाहे सामान्य जन हों, नीति के एक्सपर्ट् हों, विभिन्न देश हों या फिर इंस्टीट्यूशनंस हों.. सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं।
बातें नहीं नतीजे लाकर दिखाता है भारत
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में भारत के लिए जो कॉमेंट्स आए हैं, वो भारत में हर इंवेस्टर का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनॉमी बना रहेगा कुछ दिन पहले ही UN की एक संस्था ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत को सोलर एनर्जी का सुपरपावर कहा था। इस संस्था ने भारत के लिए ये भी कहा था कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में तारीफ में कहा, विकसित मध्यप्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में आज का ये कार्यक्रम बहुत ही अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए मैं मोहन जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
देश-दुनिया के तमाम उद्योगपति हुए हैं शामिल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समिट शुरू होने से पहले कहा, ''हम इस समिट को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हैं। ये समिट मुख्य रूप से युवाओं को रोजगार और कारोबार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए है। देश-दुनिया के तमाम उद्योगपति इस समिट में शिरकत करेंगे।''
समिट में हिस्सा लेंगे ग्लोबल लीडर्स और इंडस्ट्रियलिस्ट
इस इंवेस्टर्स समिट का आयोजन मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल पॉलिसी और इंवेस्टमेंट प्रोमोशन डिपार्टमेंट कर रहा है। इस समिट का उद्देश्य इंवेस्टमेंट के माहौल और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रकाश डालना है। राज्य सरकार के मुताबिक, इंवेस्टर्स समिट ग्लोबल लीडर्स, इंडस्ट्रियलिस्ट और एक्सपर्ट्स के लिए उभरते मार्केट और ट्रेंड पर इनसाइट शेयर करने और मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता का लाभ उठाने के तरीकों का पता लगाने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

ईरान में एकता का आह्वान, खामेनेई ने विदेशी साजिशों के खिलाफ चेताया
भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित
समर्थ सिंह अस्पताल पहुंचा, ट्विशा केस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त