पाकिस्तान से जीत के बाद विराट कोहली के साथ पाक खिलाड़ियों का फोटो सेशन
Virat Kohli: पाकिस्तान में विराट कोहली का क्रेज है, ये तो सुना था. लेकिन, उनके स्टारडम का जलवा पाकिस्तानी टीम के अंदर भी हद से ज्यादा है. इसकी झलक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद दुबई के मैदान पर दिखी. अब ये तो सब जान ही गए हैं कि मैच का हाल क्या रहा? भारत ने पाकिस्तान को ICC टूर्नामेंट में एक बार फिर से हरा दिया है. पाकिस्तानी टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन उस हार के बाद क्या हुआ? पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दुबई के मैदान पर भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली के साथ फोटो खिंचाने के लिए लाइन लगा दी.
हार के बाद विराट के साथ फोटो चाहिए
टीम इंडिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों का एक-एक कर विराट कोहली के साथ फोटो खिंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो चुका है. सामने आए वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अंदर विराट कोहली का क्रेज साफ देखा जा सकता है. उनके अंदर विराट के साथ एक फोटो खिंचाने की बेताबी साफ नजर आई. विराट कोहली ने भी उन सबको निराश नहीं किया और सबके साथ फोटो खिंचाने के बाद ही अपनी जगह से हिले.
भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
अब आते हैं भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हुए इस महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उसने पहले बैटिंग करते हुए 49.4 ओवर में ऑलआउट होकर 241 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से साउद शकील ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक की दहलीज नहीं पार कर सका. अब भारत के सामने जीत के लिए 242 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने अपनी बेजोड़ बल्लेबाजी के दम पर 45 गेंद पहले ही हासिल कर लिया. टीम इंडिया ने पाकिस्तान से मिले लक्ष्य को 4 विकेट खोकर 42.3 ओवर में हासिल किया. मतलब पहले ही मुकाबले की तरह उसने पाकिस्तान के खिलाफ खेला अपना दूसरा मैच भी जीत लिया.

रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी मुहिम, भोपाल मंडल में कार्रवाई का आंकड़ा 346 पहुंचा
ईरान में एकता का आह्वान, खामेनेई ने विदेशी साजिशों के खिलाफ चेताया
भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित