केरल में रेल हादसे की साजिश, पटरियों पर रखा टेलीफोन पोल; समय रहते पकड़े गए आरोपी
कोल्लम। केरल के कोल्लम में रेल पटरियों पर टेलीफोन पोस्ट रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने ट्रेन में तोड़फोड़ कर लोगों की जान को खतरे में डालने की कोशिश की।
कोल्लम-शेनकोट्टा मार्ग के बीच की घटना
कुंदरा पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपितों ने कोल्लम-शेनकोट्टा मार्ग के बीच रेलवे ट्रैक पर एक टेलीफोन पोस्ट (टेलीफोन खंभे से जुड़ा लौह उपकरण) लगाया था, जिसका उद्देश्य वहां से गुजरने वाली ट्रेन में तोड़फोड़ करके जानमाल को नुकसान पहुंचाना था।
पलारुवी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश
आरोपितों की पहचान 33 वर्षीय राजेश निवासी पेरुम्पुझा और 39 वर्षीय अरुण निवासी इलमबल्लूर के रूप में हुई है, जिन्हें शनिवार को हिरासत में लिया गया और रविवार सुबह मौके पर साक्ष्य जुटाए गए। आरोपित कोल्लम जाने वाली पलारुवी एक्सप्रेस को पटरी से उतारना चाहते थे।
आरोपितों पर बीएनएस की धारा 327 (1) (रेल, विमान, डेक वाले जहाज को नष्ट करने या असुरक्षित बनाने के इरादे से शरारत) और रेलवे अधिनियम की धारा 150 (1) (ए) और 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
एफआइआर के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात 11.45 बजे से शनिवार सुबह 1.30 बजे के बीच कुंदरा पल्लीमुक्कू और नेदुम्बईकुलम के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई। पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कई राष्ट्रीय एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह
मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से बीजापुर में जल संरक्षण को मिली नई ताकत
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री अवार्डी गुंदेचा और डॉ. व्यास
श्रद्धालुओं को झटका! अमरनाथ यात्रा में नहीं मिलेगी हेलीकॉप्टर सुविधा
रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी मुहिम, भोपाल मंडल में कार्रवाई का आंकड़ा 346 पहुंचा
ईरान में एकता का आह्वान, खामेनेई ने विदेशी साजिशों के खिलाफ चेताया
भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य