हिमाचल प्रदेश में आया 3.7 तीव्रता वाला भूकंप, लोग घरों से आए बाहर
शिमला। हिमाचल प्रदेश की धरती रविवार सुबह कांप गई। हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। कुछ दिन पहले दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, तब तो लोग डरकर घर से बाहर निकल आए थे। अभी तक किसी जान माल की हानि की खबर नहीं है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई और इसका केंद्र सुंदरनगर के किआरगी क्षेत्र में स्थित था। भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर आए जिनकी गहराई करीब 5 किलोमीटर थी। धरती के कांपते ही कुछ लोग डर से घरों से बाहर निकल आए, हालांकि इसकी तीव्रता कम होने के कारण अधिकतर लोगों को इसका आभास नहीं हुआ।

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह
मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से बीजापुर में जल संरक्षण को मिली नई ताकत
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री अवार्डी गुंदेचा और डॉ. व्यास
श्रद्धालुओं को झटका! अमरनाथ यात्रा में नहीं मिलेगी हेलीकॉप्टर सुविधा