अपनी मांगो को लेकर सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, 31 मांगे को लेकर अड़े
भोपाल: मध्य प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने जा रहे हैं. शुक्रवार 7 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकारियों के साथ कर्मचारी भी प्रदर्शन कर सरकार के सामने अपनी मांगें रखने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि कर्मचारी और अधिकारी प्रमोशन पर लगी रोक हटाने, पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही अनुकंपा नियुक्ति समेत 31 मांगों को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।
प्रदेश का मुख्य प्रदर्शन राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन के बाहर होगा. यहां अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे. मप्र अधिकारी और कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आंदोलन का यह तीसरा चरण है. इसके अलावा प्रदेश भर के सभी जिलों में कर्मचारी कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान वे कलेक्टर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।
16 फरवरी को आंदोलन का चौथा चरण
आपको बता दें कि चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे आंदोलन के चौथे चरण के तहत 16 फरवरी को प्रदर्शन किया जाएगा. इस दिन प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिनिधि भोपाल के अंबेडकर पार्क पहुंचेंगे. यहां एकत्रित होकर एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को मुख्य रूप से मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में शामिल सभी घटक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी संबोधित करेंगे।

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह
मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से बीजापुर में जल संरक्षण को मिली नई ताकत
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री अवार्डी गुंदेचा और डॉ. व्यास
श्रद्धालुओं को झटका! अमरनाथ यात्रा में नहीं मिलेगी हेलीकॉप्टर सुविधा