कार्यकर्ता पंचायत के नाम से करेंगे आयोजन, शिकायतें भी दूर करेंगे
भोपाल । कांग्रेस को एकजुट करने और निचले स्तर के कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनने के लिए अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी हर जिले के दौरे का प्लान बना रहे हैं। इसके तहत वे कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे और उनकी शिकवा-शिकायतों पर बात करेंगे। कांगे्रस में गुटबाजी और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए इस प्रकार के आयोजन को कार्यकर्ता पंचायत का नाम दिया गया है।
खुद पटवारी कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर बता चुके हैं, जिसको लेकर उन्हें अपने ही नेताओं की आलोचना का शिकार होना पड़ा है। पटवारी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए एक नई पहल करने जा रहे हैं। उनका मानना है कि इससे गुटबाजी पर भी लगाम लगेगी। हालांकि बड़े नेताओं में गुटबाजी कैसे कम होगी, इसका कोई प्लान उन्होंने तैयार नहीं किया है। दिल्ली से लौटने के बाद पटवारी ने कार्यकर्ता पंचायत के नाम से हर जिले में जाने की तैयारी की है, ताकि निचले स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं से वे उनके मन की बात जान सकें। अभी तक बार-बार कई कार्यक्रम आ जाने के कारण पार्टी को मजबूत करने संबंधी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही थी, इसलिए अब हर जिले में जाने का प्लान तय किया गया है। इसकी तैयारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चल रही है कि किन जिलों में पहले जाया जाए। इस अभियान के तहत पटवारी कार्यकर्ताओं से उस जिले या क्षेत्र में कांग्रेस की मौजूदा परिस्थिति की जानकारी भी लेंगे। जिस तरह से कांग्रेस का सफाया विधानसभा और लोकसभा में हुआ है, उसके कारण क्या रहे, इस पर भी चर्चा की जाना है। फिलहाल तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसी महीने से कार्यकर्ता पंचायत शुरू होगी।

रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी मुहिम, भोपाल मंडल में कार्रवाई का आंकड़ा 346 पहुंचा
ईरान में एकता का आह्वान, खामेनेई ने विदेशी साजिशों के खिलाफ चेताया
भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित