कांग्रेस में कम होगी प्रकोष्ठों की संख्या, प्लान तैयार, जल्द होगा ऐलान
कमलनाथ का एक और फैसला बदलने की तैयारी में जीतू पटवारी
भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। ग्राम प्रमुख से लेकर मोहल्ला प्रमुख कांग्रेस बनाए जा रहे हैं। लेकिन इस सबके बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और उनकी टीम संगठन में एक और बड़ा बदलाव करने जा रही है। कमलनाथ के पीसीसी चीफ रहते हुए बनाए गए प्रकोष्ठों को अब कम करने की तैयारी की जा रही है। इसका ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है, जल्द ऐलान कर दिया जाएगा।कमलनाथ ने एमपी पीसीसी चीफ रहते हुए करीब 40 से 50 प्रकोष्ठ बनाए थे, जिसमें किसान, खेल, मैकेनिक के अलावा अलग-अलग समाज के प्रकोष्ठ शामिल हैं। अब कांग्रेस अलग-अलग समाज के प्रकोष्ठ को एक करने की तैयारी कर रही है। वहीं अलग-अलग धर्मों को लेकर बनाए गए प्रकोष्ठ को भी एक कर दिया जाएगा। इसके अलावा कई प्रकोष्ठों को खत्म किया जाएगा और कुछ को दूसरों में मिलाया जाएगा। इसकी रूपरेखा बनाकर तैयार कर ली गई है।
संगठन मजबूती पर ज्यादा फोकस
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का इस वक्त सबसे ज्यादा फोकस संगठन को मजबूता का है। इसको लेकर वो लगातार वर्क करने में जुटे है। इन्हीं के तहत उनकी तरफ से ऐलान किया गया था कि मोहल्ला कमेटी और ग्राम कमेटी बनाई जाएगी। मोहल्ला कमेटी के सदस्यों को 20-20 घर दिए जाएंगे। वहीं ग्राम कमेटी में भी इसी तरह से काम किया जाएगा। पूरी रणनीति यही है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचे और उनकी विचारधारा बताई जाए।

गंभीर की पसंद बने संजू सैमसन, कप्तानी की रेस में अय्यर और तिलक पीछे
आयरलैंड दौरे से पहले कप्तानी में बदलाव के संकेत, तीन खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर
शैक्षणिक बदलाव: ईसी ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया
तिरुमला मंदिर में दिखीं जान्हवी कपूर, फैंस संग बातचीत ने जीता दिल
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे और लग गई भीषण आग: लखनादौन विधायक बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
ललित मोदी की बायोपिक पर बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह के नाम पर दिया जवाब
कामाख्या मंदिर में साल में तीन दिन क्यों होता है विराम, जानें धार्मिक कारण
खेतों में आई खुशहाली मंडियों में बनी आफत: गेहूं के दामों में भारी गिरावट से किसानों की मेहनत पर पानी फिरा
फडणवीस की गारंटी का असर? अब्दुल सत्तार ने वापस ली नाराजगी
कांग्रेस ने कर्नाटक में किया बड़ा फेरबदल, बीके हरिप्रसाद बने नए नेता