कांस्टेबल ने फिल्म पुष्पा के 'शेखावत' बनकर बनाई रील, कटा चालान
इंदौर: सिर मुंडवाकर रील बनाना कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। क्राइम ब्रांच ने न सिर्फ उसे पकड़ा बल्कि चालान भी काटा। डीआईजी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कांस्टेबल ने किसी रसूखदार के बहकावे में आकर पुष्पा फिल्म के एक एक्टर की नकल की थी। एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक पुलिसकर्मी बैठा है।
सिगरेट का धुआं उड़ाता है
दोनों फिल्म पुष्पा के एक्टर की नकल करते नजर आए। बाइक पर बैठा पुलिसकर्मी सिगरेट पी रहा था और लोग उसे शेखावत सर...शेखावत सर कह रहे थे। पुलिसकर्मी उन्हें देखकर सिगरेट का धुआं उड़ाता है। रील देखने पर पता चला कि पुलिसकर्मी पीआरटीएस में पदस्थ कांस्टेबल जितेंद्र तंवर है। बाइक चलाने वाला कमलेश डामोर है और वीडियो बनाने वाला अतुल डामोर है। एडीसीपी ने उसे और उस प्रभावशाली व्यक्ति को तलब कर फटकार लगाई। जितेंद्र ने स्पष्ट किया कि उसने न तो रील बनाई और न ही वीडियो अपलोड किया। एडीसीपी ने कहा कि इस तरह का कृत्य अनुशासनहीनता और विभागीय नियमों का उल्लंघन है। रील बनानी है तो कुछ ऐसा करो जिससे विभाग का नाम रोशन हो।
हेलमेट न पहनने और सिगरेट पीने पर जुर्माना
अभिनेता जैसा दिखने से कुछ नहीं होता। हेलमेट न पहनने पर अफसरों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। सिगरेट पीने पर नगर निगम ने स्पॉट फाइन की कार्रवाई की। उधर, पीआरटीएस के डीआईजी ने भी जितेंद्र के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

कौन हैं राजेश मेहता और क्या है ₹15 लाख करोड़ का वित्तीय विवाद? जानिए कैसे फंसा एलआईसी का भारी-भरकम पैसा
मंत्री बनते ही इस्तीफा, रामलिंगा रेड्डी बोले- पार्टी में बने रहेंगे
भीषण आग में फंसे लोग, इंदौर में पड़ोसियों ने रस्सी के सहारे निकाला
पूर्व IPS अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर, अब आगे की रणनीति पर नजर
आज 54वें जन्मदिन पर सीएम योगी को देशभर से मिली शुभकामनाएं, मायावती ने भी दी बधाई
नितिन नवीन ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा, आज सामने आएगा नया प्लान
क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी कप्तानी? आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से पहले बढ़ी चर्चा
मां के जन्मदिन पर भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- 'हर जन्म में आपका बेटा बनना चाहता हूं'
कैलाश खेर पहुंचे महाकाल मंदिर, भक्ति में लीन होकर किए दर्शन-पूजन
मऊगंज में रसीद के खेल से मचा हाहाकार: बस स्टैंड बना जबरन वसूली का अड्डा, जिम्मेदार मौन रहने से उठे गंभीर सवाल